न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशेज सीरीज : दो टेस्ट के लिए कंगारू टीम घोषित, पेन कप्तान, पंत की जैसे खेलना चाहता है ये अंग्रेज

एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है। विकेटकीपर टिम पेन की कप्तानी सौंपी गई है। पेन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 11:17:18

एशेज सीरीज : दो टेस्ट के लिए कंगारू टीम घोषित, पेन कप्तान, पंत की जैसे खेलना चाहता है ये अंग्रेज

एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी गई है। विकेटकीपर टिम पेन की कप्तानी सौंपी गई है। पेन इस सीजन में गर्दन की सर्जरी के बाद एक भी मैच नहीं खेले हैं। कंगारू टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा व झाई रिचर्डसन की वापसी हुई है। ख्वाजा ने पिछला टेस्ट अगस्त 2019 में खेला था। ख्वाजा ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में क्वींसलैंड के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की और उन्हें इसी का ईनाम मिला है। 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड भी शामिल हैं। ऐसे में ख्वाजा और हेड के बीच मध्य क्रम बल्लेबाज के तौर पर अंतिम एकादश में जगह बनाने को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।

डेविड वार्नर के साथ मार्कस हैरिस ओपनर होंगे। ऑलरांउडर कैमरून ग्रीन और ऑफ स्पिनर मिशेल स्वेप्सन पर भरोसा जताया गया है। ऑलराउंडर मिशेल मार्श को टीम में जगह नहीं मिली। मार्श ने हाल ही खत्म हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में ताबड़तोड़ अर्धशतक जमा ऑस्ट्रेलिया को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने कहा कि इन दो टेस्ट में प्रदर्शन देखने के बाद अगले तीन टेस्ट की टीम चुनी जाएगी।

ashes series,australia,tim paine,england,jos buttler,rishabh pant,sports news in hindi

पहला टेस्ट 8 दिसंबर से, वार्नर-स्मिथ पर है दारोमदार

सीरीज का पहला टेस्ट 8 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 16 दिसंबर से एडिलेड में होगा। तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबोर्न, चौथा 5 जनवरी से सिडनी और पांचवां 14 जनवरी से पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने का दारोमदार एक बार फिर से वार्नर और स्मिथ की जोड़ी पर रहेगा। वे पिछले कई साल से अहम भूमिका निभा रहे हैं।

टीम : टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबूशेन, माइकल नेसेर, झाई रिचर्डसन, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेप्सन, जोश हैजलवुड।

ashes series,australia,tim paine,england,jos buttler,rishabh pant,sports news in hindi

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंत का खेल देख उनके मुरीद हुए जोस बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर और दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर भारत के बाएं हाथ के युवा आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत से काफी प्रभावित हैं। बटलर एशेज सीरीज में ठीक उस तरह का निडर क्रिकेट खेलना चाहते हैं जिस तरह का पंत ने खेला था। बटलर ने द टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा है कि एक खिलाड़ी जिसे खेलते हुए देखने का मैंने लुत्फ लिया है वे हैं ऋषभ पंत, तब जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज खेली थी। मैंने पंत को बल्लेबाजी करते हुए देखने का लुत्फ लिया। वे जिस तरह से निडर रहकर गेम को बदल सकते हैं, मुझे उनकी ये बात काफी पसंद है। मैं इस निडर नजरिये को टी20 विश्व कप से एशेज सीरीज में ले जाने की कोशिश करूंगा।

हां इसका ये मतलब नहीं है कि मैं सिर्फ अटैक करूंगा लेकिन ये काफी चीजों के लेकर की जाने वाली चिंता दूर रखने वाली बात है। खेल को काफी सरल रखने और गेंद को बल्ले पर लेने की बात है। आपको बता दें कि बटलर ने टी20 विश्व कप में शतक जमाया था। उल्लेखनीय है कि इस साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। पंत ने सिडनी और ब्रिसबेन में तगड़ी पारियां खेली थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत