न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिविलियर्स के संन्यास पर भावुक हुए कोहली, धोनी की पत्नी के बर्थडे का वीडियो वायरल, कप्तानी पर बोले फिंच

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को खेल के सभी फॉर्म्स से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 8:32:27

डिविलियर्स के संन्यास पर भावुक हुए कोहली, धोनी की पत्नी के बर्थडे का वीडियो वायरल, कप्तानी पर बोले फिंच

दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को खेल के सभी फॉर्म्स से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सफर समाप्त हो गया। डिविलियर्स ने ट्विटर पर संन्यास की घोषणा की। दक्षिण अफ्रीका के लिए उन्होंने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले हैं। डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तो 2018 में ही अलविदा कह दिया था। वे सिर्फ लीग क्रिकेट खेल रहे थे। डिविलियर्स मैदान के हर कोने में शॉट खेलने में सक्षम होने से मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह असाधारण सफर रहा है लेकिन मैने क्रिकेट के सभी फॉर्म्स से संन्यास लेने का फैसला किया है।

37 वर्ष की उम्र में लगता है कि लौ अब उतनी तेज नहीं रह गई है। डिविलियर्स ने 2011 से 2011 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए 4491 रन बटोरे। डिविलियर्स के साथी खिलाड़ी रहे विराट कोहली ने भावुक संदेश लिखकर कहा है कि उनका रिश्ता खेल से परे है और ऐसा ही जारी रहेगा। कोहली ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर है। लेकिन मैं जानता हूं कि आपने हमेशा की तरह अपने और परिवार के लिए सबसे अच्छा निर्णय लिया है। मैं हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।' कोहली ने एक और ट्वीट कर कहा, 'हमारे समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सबसे प्रेरणादायक व्यक्ति जिनसे मैं मिला हूं। मेरे भाई आपने जो क्रिकेट और आरसीबी के लिए किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए।'

ab de villiers,ms dhni,aaron finch,sakshi,rcb,virat kohli,sports news in hindi

रांची के फॉर्म हाउस पर साक्षी ने धोनी के साथ सेलिब्रेट किया जन्मदिन

दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर रहे महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी आज शुक्रवार (19 नवंबर) को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। साक्षी ने धोनी के साथ रांची के अपने कैलाशपति फॉर्म हाउस पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साक्षी के साथ धोनी भी नजर आ रहे हैं। हल्की दाढ़ी वाले लुक के साथ धोनी ने ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है। वीडियो में जब साक्षी ऊपर रखी मोमबत्ती बुझाने लगती हैं तो धोनी चाकू ढूंढने लगते हैं।

साक्षी देहरादून की रहने वाली हैं। साक्षी-धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। तब साक्षी की होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई जारी थी और बतौर ट्रेनी कोलकाता के ताज बंगाल होटल में काम कर रही थीं। साक्षी-धोनी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों के पिता रांची की एक ही फर्म में काम करते थे। साक्षी-धोनी की 6 वर्षीय बेटी जीवा है। आईपीएल-14 के दौरान खबरें आ रही थीं कि साक्षी प्रेग्नेंट हैं।

ab de villiers,ms dhni,aaron finch,sakshi,rcb,virat kohli,sports news in hindi

अगले टी20 और वनडे विश्व कप में भी कप्तानी करना चाहते हैं फिंच

अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टी20 का विश्व चैंपियन बनाने वाले आक्रामक ओपनर आरोन फिंच ने घोषणा की है कि वे अगले साल घर में टी20 वर्ल्ड कप खिताब डिफेंड करना चाहते हैं और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभालना चाहते हैं। फिंच ने हाल ही में घुटने की सर्जरी के बाद टीम में वापसी की थी। फिंच ने कहा कि मुझे शायद अभी घुटना ठीक करने के लिए थोड़ा और समय चाहिए। मैंने रिहेबिलिटेशन को वास्तव में कठिन बना दिया और शायद पूरे टूर्नामेंट में इसके लिए थोड़ी सी कीमत चुकाई। मैंने पिछले छह महीनों में इसके बारे में काफी कुछ सोचा है और बेली से बात भी की है।

विश्व कप में उप कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लैंड से मिली हार के बाद टीम के नेतृत्व में काफी मदद की। मुझे लगता है कि कमिंस पहले इंसान थे, जिन्होंने इंग्लैंड के साथ हुए मैच के बाद आक्रामक होने के इरादे के बारे में सबसे पहले पहले बात की थी। फिंच ने 5 दिसंबर से शुरू हो रही बिग बैश लीग (बीबीएल) के 11वें सीजन से पहले मेलबोर्न रेनेगेड्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। उनकी जगह निक मैडिन्सन को कप्तानी सौंपी गई है। फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बिजी शेड्यूल को देखते हुए कप्तानी छोड़ने की सोची।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत