न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 माह के बाद जेल से रिहा हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप, बोले बिहार में कंस की सरकार

यूट्यूबर मनीष कश्यप को रिहा कर दिया गया है। पटना हाईकोर्ट ने यूट्यूबर को सशर्त जमानत दी थी जिसके बाद आज उन्हें बेऊर जेल से रिहा किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 6:01:36

9 माह के बाद जेल से रिहा हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप, बोले बिहार में कंस की सरकार

पटना। यूट्यूबर मनीष कश्यप को रिहा कर दिया गया है। पटना हाईकोर्ट ने यूट्यूबर को सशर्त जमानत दी थी जिसके बाद आज उन्हें बेऊर जेल से रिहा किया गया है। मनीष कश्यप को 9 महीने बाद रिहाई मिली है। जब मनीष कश्यप को पहली बार गिरफ्तार किया गया तो तमिलनाडु ले जाया जाना था लेकिन पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद बिहार की जेल में ही कैद रखा गया। आज जब मनीष कश्यप की बेऊर जेल से रिहाई तो मीडिया से बात करते हुए कश्यप ने कहा कि बिहार में कंस की सरकार है, भीड़ हटा दीजिए वरना मुझ पर और कोई केस हो जाएगा।

हाईकोर्ट ने दी राहत

यूट्यूबर मनीष कश्यप को हथकड़ी पहने एक व्यक्ति को ट्रेन में यात्रा करते हुए दिखाने वाला वीडियो कथित तौर पर अपलोड करने के मामले में बुधवार को पटना उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। मनीष कश्यप के खिलाफ इस साल 12 मार्च को भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया कि लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए वीडियो से छेड़छाड़ की गई थी। न्यायमूर्ति सुनील कुमार पंवार की एकल पीठ ने उन्हें कुछ शर्तों पर नियमित जमानत दी थी। मनीष पर तमिलनाडु में बिहारी प्रवासी मजदूरों की हत्या दिखाने वाले भड़काऊ वीडियो शेयर करने का आरोप है।

कौन है मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप ने 2016 में पुणे के एक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग पूरी की और 2018 में अपना यूट्यूब चैनल, ‘सच तक न्यूज़’ शुरू किया। उन्होंने सरकारी अधिकारियों से सवाल करके अपने यूट्यूब चैनल को खड़ा करने की कोशिश की। मनीष कश्यप एक सेना के जवान के बेटे हैं। उन्होंने 2020 में पश्चिम चंपारण के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 9,200 से अधिक वोट भी हासिल किए थे। इसके बाद YouTuber काफी फेमस हो गए। मनीष कश्यप पर तमिलनाडु सरकार ने भी शिकंजा कसा था, यह मामला तमिलनाडु में बिहारी मज़दूरों पर हो रहे अत्याचार के दावे से जुड़ा था। इसे भ्रामक बताया गया था।

मनीष कश्यप पटना की बेऊर जेल से निकलते ही बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों से घिर गए। इस दौरान मनीष ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। आज तक से बातचीत में मनीष ने कहा कि बिहार में कंस की सरकार चल रही है। मेरे खिलाफ साजिश की गई थी। इसी वजह से मैं 9 महीने जेल में रहा। भगवान कृष्ण ने जेल में जन्म लिया था। बिहार में बहुत सारे कंस हैं, जिन्होंने मेरे खिलाफ साजिश की थी।

ये सजा मुझे कोर्ट ने नहीं, नेताओं ने दी थी। मुझ पर एनएसए लगा दिया गया था, जिसे कोर्ट ने हटा दिया। ये जो भीड़ मौजूद है, मैं इनकी आंखों की उम्मीद पूरी करूंगा। जो भी मेरे भाग्य में होगा, वो होगा। मनीष ने राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि अगर भाग्य में होगा तो मैं इन लोगों के बीच में पत्रकारिता करूंगा। मुझे बिहार को बदलना है।

मनीष कश्यप ने कहा कि मैं बिहार का इतना बड़ा अपराधी हूं कि मेरे दादा जी के नाम पर घर की कुर्की कर दी गई। यहां कंस की सरकार है, वो मुझ पर फिर से कार्रवाई कर सकती है। यहां मैं जेल से निकला हूं, कोई ट्रैफिक क्लियर नहीं है। अपनी गाड़ी के आगे भारी भीड़ देखकर मनीष ने कहा कि यहां सभी को सुरक्षा मिल जाती है, लेकिन हमारे लिए रोड ही खाली करवा दीजिए। मनीष ने अपने आगे चल रहे लोगों से कहा कि आगे बढ़ने दीजिए, वर्ना ये लोग मुझ पर फिर कोई केस कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका