न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन अयोध्या पहुंची थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, क्या पाकिस्तान के लिए कर रही थी राम मंदिर की रेकी?

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन अयोध्या जाकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जताई गई है। जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज व संपर्कों की गहराई से जांच कर रही हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 3:10:07

प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन अयोध्या पहुंची थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, क्या पाकिस्तान के लिए कर रही थी राम मंदिर की रेकी?

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, को लेकर अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के ठीक अगले दिन, यानी 23 जनवरी 2024 को अयोध्या पहुंची थी। वहां वह कई दिनों तक रुकी और हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सरयू तट, नया घाट जैसे धार्मिक स्थलों पर वीडियो रिकॉर्ड किए। इस यात्रा को धार्मिक नहीं बल्कि एक खुफिया मिशन माना जा रहा है, जो संभवतः पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर किया गया।

इस सूचना के सामने आने के बाद अयोध्या पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है। अधिकारियों का मानना है कि यह यात्रा देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत गंभीर है। जांच एजेंसियों के अनुसार, अयोध्या में रहकर ज्योति मल्होत्रा ने कई संदिग्ध गतिविधियां अंजाम दीं, जिन पर अब विस्तृत जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से खंगाले जा रहे हैं सुराग

जांच एजेंसियों ने अयोध्या में मौजूद होटलों, धर्मशालाओं, रेस्टोरेंट और प्रमुख मंदिरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ज्योति वहां किन-किन लोगों से मिली, कितनी देर तक बातचीत हुई, और क्या किसी स्थानीय व्यक्ति ने अनजाने में उसकी सहायता की। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि उसने काशी विश्वनाथ धाम की भी यात्रा की थी और वहां की भी वीडियो रिकॉर्डिंग की थी, जिसकी जांच अब एजेंसियां कर रही हैं।

हरियाणा पुलिस की कस्टडी में है ज्योति

फिलहाल, ज्योति मल्होत्रा हरियाणा के हिसार में पुलिस की कस्टडी में है। हालांकि, उससे पूछताछ केवल राज्य पुलिस ही नहीं, बल्कि आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो), एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) और हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच भी कर रही है। एजेंसियों का दावा है कि ज्योति का संपर्क पाकिस्तान में मौजूद आईएसआई एजेंट्स से था और वह भारत में पाकिस्तान एंबेसी के अधिकारियों से निर्देश प्राप्त करती थी। इसके अलावा, वह अपने यूट्यूब वीडियो के माध्यम से पाकिस्तान की छवि को भारत में सुधारने की कोशिश कर रही थी, जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत