न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: आने वाली पीढ़ी के लिए वनों का संरक्षण जरूरी, विश्व वानिकी दिवस पर बोले CM भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व वानिकी दिवस पर वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना हमारे अस्तित्व के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्होंने वनों के संरक्षण का संकल्प लेने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 6:00:46

राजस्थान: आने वाली पीढ़ी के लिए वनों का संरक्षण जरूरी, विश्व वानिकी दिवस पर बोले CM भजनलाल

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और अगर हम इसके साथ छेड़छाड़ करते हैं, तो यह हमारे अस्तित्व के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि आज हमारे जंगल घटते जा रहे हैं, नदियां सिकुड़ रही हैं और पहाड़ छोटे हो रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। सीएम ने कहा, "हमें वनों के विकास और संरक्षण के लिए अपना संकल्प दृढ़ता से आगे बढ़ाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का लाभ मिल सके।"

सीएम ने राजस्थान के स्वर्णिम इतिहास का उल्लेख करते हुए मां अमृता देवी और उनकी बेटियों के बलिदान को याद किया, जिन्होंने वन संरक्षण के लिए अपनी जान दी थी। उन्होंने कहा, "भारतीय संस्कृति में नदियों, पर्वतों और वृक्षों का विशेष स्थान है, लेकिन आधुनिक संसाधनों के बढ़ते उपयोग से हो रही पर्यावरणीय क्षति को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए वनों का संरक्षण करें, ताकि वे भी प्राकृतिक संसाधनों का लाभ उठा सकें।"

''कोई भी जीव फालतू नहीं है, हर एक का अपना महत्व है'' - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वन्य जीवन और पर्यावरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वन न केवल हमें फल, फूल और भोजन प्रदान करते हैं, बल्कि ये वन्य जीवों के लिए भी संरक्षण का स्थान हैं। उन्होंने बताया कि एक पेड़ पर कई जीव-जंतु आश्रय लेते हैं, और यह पारिस्थितिकी तंत्र ही हमारे जीवन को संचालित करता है। उन्होंने कहा, ''इस सृष्टि में कोई भी जीव फालतू नहीं है, हर एक का अपना महत्व है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''वन हमें शुद्ध हवा के साथ-साथ औषधियाँ भी प्रदान करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं''।

''मधुमक्खी पालन से हजारों परिवारों का जीवनयापन हो रहा है''

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आजकल मधुमक्खी पालन से हजारों परिवारों का जीवनयापन हो रहा है, जो वन आधारित आजीविका का एक आदर्श उदाहरण है। उन्होंने कहा, "हमें वनों के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए कदम उठाना चाहिए। वन हमें बहुत कुछ देते हैं, इसलिए इनकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी है। यदि हम आज वन बचाते हैं, तो हम आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और स्वस्थ पर्यावरण दे पाएंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी