न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5 चरण में 310 सीटें जीत चुके, 40 पर सिमट जाएगी कांग्रेस और यूपी में सपा को मिलेंगी सिर्फ 4 सीटें: अमित शाह

अमित शाह ने कहा, 6 चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मेरे पास 5 चरण का आंकड़ा है। 5 चरण में मोदी जी 310 सीटें पार कर चुके हैं। छठा चरण हो चुका है, सातवां होने वाला है, जिसमें आप लोगों को 400 पार कराना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 3:36:12

5 चरण में 310 सीटें जीत चुके, 40 पर सिमट जाएगी कांग्रेस और यूपी में सपा को मिलेंगी सिर्फ 4 सीटें: अमित शाह

कुशीनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरण पूरे हो चुके हैं और अब उसका सातवाँ और अन्तिम चरण 1 जून को पूरा होना है। 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। सातवें चरण के मतदान के लिए पक्ष-विपक्ष मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर अभी भी जारी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में प्रचार करने पहुंचे। यहाँ उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार इन चुनावों में राहुल गाँधी की पार्टी कांग्रेस 40 सीटें भी अपने नाम नहीं कर पाएगी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी यूपी में 4 सीट पार नहीं कर पाएगी।

अमित शाह ने कहा, 6 चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। मेरे पास 5 चरण का आंकड़ा है। 5 चरण में मोदी जी 310 सीटें पार कर चुके हैं। छठा चरण हो चुका है, सातवां होने वाला है, जिसमें आप लोगों को 400 पार कराना है।

शाह ने कहा, ''4 जून को मोदी जी की, भाजपा की, NDA की विजय निश्चित है। 4 जून की दोपहर को आप देख लेना कि राहुल बाबा के लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि EVM के कारण हम हारे हैं। हार का ठीकरा भी खड़गे साहब पर फूटेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, मैं आज बहन मायावती और अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि कुशीनगर 'चीनी का कटोरा' नाम से प्रसिद्ध था, लेकिन आपके समय में 5-6 चीनी मिलें बंद हुईं. जबकि हमारी सरकार के समय में 20 चीनी मिलों को फिर से चालू करने का काम किया गया है।

अमित शाह ने कहा, ये (घमंडिया गठबंधन) झूठ के आधार पर जीने वाले लोग हैं। इन्होंने कहा है कि हम मुस्लिम आरक्षण देंगे। अगर गलती से भी ये जीत गए, तो पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित का आरक्षण छीनकर ये मुसलमानों को देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा, इन्होंने (इंडी गठबंधन) कर्नाटक और हैदराबाद में जो किया है, बंगाल में भी वही किया था, लेकिन वहां (बंगाल) हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। मुस्लिम आरक्षण संविधान के अनुरूप नहीं है। अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए ये मुस्लिम आरक्षण की बात करते हैं, जिसका सीधा खामियाजा पिछड़े वर्ग को भुगतना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल