न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार ₹2 लाख पार; सोना भी नई ऊँचाइयों पर पहुँचा

सोने और चांदी की कीमतों में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिली है। MCX पर गोल्ड ने नया ऑल टाइम हाई छुआ, जबकि चांदी पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई। IBJA रेट्स पर भी दोनों धातुओं में रिकॉर्डतोड़ उछाल दर्ज हुआ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Dec 2025 3:46:29

चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार ₹2 लाख पार; सोना भी नई ऊँचाइयों पर पहुँचा

सोने और चांदी की कीमतों ने इस बार ऐसा उछाल दिखाया है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें तेजी से बढ़ते हुए 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुँच गईं, जबकि चांदी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो की मनोवैज्ञानिक सीमा को पार कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि यह रैली अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद लगातार दूसरे दिन जारी रही।

MCX पर सोने का जबरदस्त उछाल—ऑल टाइम हाई छुआ

शुक्रवार, 12 दिसंबर को दोपहर 2:40 बजे के आसपास MCX पर फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर जा पहुँचा। 1.06% की बढ़त के साथ सोने की कीमतों में 1,399 रुपए का इजाफा हुआ और यह 1,33,868 रुपए पर ट्रेड करता दिखा। ट्रेड के दौरान इसने 1,33,967 रुपए का नया ऑल टाइम हाई छू लिया, जबकि दिन का निचला स्तर 1,32,275 रुपए रहा।
पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 1,32,469 रुपए पर बंद हुआ था, यानी आज के मुकाबले स्पष्ट तेजी दर्ज की गई।

चांदी का धमाकेदार प्रदर्शन—2 लाख के पार पहुंची

सोना ही नहीं, चांदी ने भी शुक्रवार को बाजार में ऐतिहासिक छलांग लगाई। मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी में 0.66% की मजबूती के साथ 1,308 रुपए का इजाफा हुआ और इसके साथ ही चांदी की कीमत 2 लाख रुपए प्रति किलो के ऊपर निकल गई। लेख लिखे जाने के समय MCX पर चांदी 2,00,250 रुपए पर कारोबार कर रही थी। दिन के दौरान इसका उच्च स्तर 2,00,362 रुपए और न्यूनतम स्तर 1,96,956 रुपए रहा। बीते दिन यह 1,98,942 रुपए पर क्लोज हुई थी, यानी आज की खूबसूरत रैली ने एक नया इतिहास लिख दिया।

IBJA पर भी सोने-चांदी की चमक बरकरार

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी सुबह के रेट्स में भी सोना-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज हुई।
24 कैरेट गोल्ड में शुक्रवार को 2,034 रुपए की छलांग देखी गई, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 1,30,569 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। गुरुवार को इसकी कीमत 1,28,535 रुपए थी। यदि पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना 7,207 रुपए महँगा हो चुका है। 12 नवंबर 2025 को यह 1,23,913 रुपए के स्तर पर था।

चांदी ने भी IBJA पर नया रिकॉर्ड बनाया। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,92,781 रुपए प्रति किलो पहुँच गई, जबकि गुरुवार को यह 1,86,988 रुपए थी। यानी एक दिन में ही चांदी में 5,793 रुपए का उछाल दर्ज हुआ। पिछले एक महीने में चांदी ने शानदार बढ़त दिखाई है—12 नवंबर 2025 के 1,56,705 रुपए से बढ़कर यह महज 30 दिनों में 36,076 रुपए का इजाफा कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, बोलीं- चुनावों में धांधली से बढ़ा पार्टी का ओवरकॉन्फिडेंस
राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, बोलीं- चुनावों में धांधली से बढ़ा पार्टी का ओवरकॉन्फिडेंस
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं