न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पकड़ी गईं घरों से जूते-चप्पल उड़ाने वाली महिलाएं, रात के अंधेरे में गैंग बनाकर करती थीं चोरी

प्रतापगढ़ पुलिस ने रात में घरों से जूते-चप्पल और सामान चुराने वाले महिला चोरी गैंग का बड़ा खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनसे चोरी का सामान भी बरामद हुआ। पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Dec 2025 12:42:00

पकड़ी गईं घरों से जूते-चप्पल उड़ाने वाली महिलाएं, रात के अंधेरे में गैंग बनाकर करती थीं चोरी

प्रतापगढ़ पुलिस ने एक ऐसे अनोखे महिला चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो रात के सन्नाटे में कॉलोनियों में घूमकर घरों के बाहर रखे जूते-चप्पल और अन्य सामान चुरा लेता था। इस खोफिया गैंग में शामिल पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी महिलाएं शहर के बगवास क्षेत्र स्थित कच्ची बस्ती की रहने वाली बताई जाती हैं।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब क्षेत्र में लगातार जूते-चप्पलों की चोरी से परेशान एक वकील ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उनका कहना था कि उन्हें चोरी की जानकारी सबसे पहले पड़ोसी से मिली। संदेह होने पर उन्होंने अपने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें कई महिलाएं आधी रात को कॉलोनी में घूमती और चोरी करती साफ दिखाई दीं। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

गेट कूदकर घर में दाखिल हुईं महिलाएं

कोतवाली थाना प्रभारी दीपक बंजारा ने बताया, “तीन दिन पहले राजेंद्र नगर निवासी एडवोकेट प्रवीन जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाली मधु मीणा ने सुबह उन्हें बताया कि रात में किसी ने उसके घर से जूते-चप्पल उठा लिए। इसके बाद प्रवीन जैन ने सीसीटीवी देखा, जिसमें 5–6 महिलाएं रात में कॉलोनी में घूमती नजर आईं। इनमें से एक महिला उनके घर के गेट को कूदकर अंदर घुसी और बाहर रखे जूते-चप्पल लेकर चली गई। उसी समय दूसरी महिला पड़ोस के घर में घुसकर कुछ सामान उठाती दिखी।”

इन फुटेज को आधार बनाकर पुलिस ने क्षेत्र में खोजबीन शुरू की और शक के दायरे में आने वाली महिलाओं को पकड़ा।

पूछताछ में खुला पूरा मामला, चोरी का माल भी मिला

पुलिस ने जब हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जूते-चप्पल और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।

अब पुलिस इस महिला गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है, क्योंकि आशंका है कि यह ग्रुप काफी समय से कई कॉलोनियों में ऐसी वारदातें कर रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी