Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर काट डाला हाथ, आरोपी फरार

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर इलाके में एक होटल में पति ने पत्नी का हाथ काट दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 9:56:12

पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर काट डाला हाथ, आरोपी फरार

नई दिल्ली। दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर इलाके में एक होटल में पति ने पत्नी का हाथ काट दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दंपत्ति शुक्रवार 25 अगस्त को कानपुर से आकर न्यू मयूर होटल में ठहरा था। पति ने खाना खाते वक्त पत्नी को नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।

आरोपी पति की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ खाकर जब बेहोश हो गई तो बेहोशी की हालत में पति ने पत्नी का हाथ काटकर अलग कर दिया। हाथ कलाई के ऊपर से काटकर अलग किया है। इसी बीच महिला के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा। वहां का मंजर देखकर वे कांप गए। स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी पति की तलाश की जा रही है ।
बेहोशी की हालत में है महिला

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम पीड़िता की ओर से दी गई जानकारी की जांच कर रहे हैं। महिला अर्धबेहोशी की हालत में है और उसे बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल हमें मामले के बारे में अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा, हालांकि, हम आरोपी पति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो फरार है। इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका