न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं रहे वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई, आवारा कुत्तों ने किया था हमला, सिर में लगी थी गंभीर चोट

चाय के जाने माने कारोबारी पराग देसाई का रविवार शाम को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। देसाई वाघ बकरी टी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 3:49:34

नहीं रहे वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई, आवारा कुत्तों ने किया था हमला, सिर में लगी थी गंभीर चोट

अहमदाबाद। वाघ बकरी चाय समूह के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का आज सोमवार (23 अक्टूबर) को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है। पिछले सप्ताह गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और रविवार को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। कंपनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "गहरे दुख के साथ, हम अपने प्रिय पराग देसाई के दुखद निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं।"

देसाई वाघ बकरी टी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे। उनकी उम्र तकरीबन 49 साल थी। 15 अक्टूबर को मार्निंग वॉक के बाद जब वो घर लौट रहे थे तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला किया था। उसके बाद वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनका एक जाने माने अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सिर में आई थी गम्भीर चोट

बताया जाता है कि कुत्तों के हमले में गिरने की वजह से पराग के सिर में गंभीर चोट आई थी। घर के बाहर एक सुरक्षा गार्ड ने उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद उन्हें शेल्बी अस्पताल ले जाया गया। शेल्बी अस्पताल में एक दिन की निगरानी के बाद उनको सर्जरी के लिए जाइड्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, रविवार को इलाज के दौरान ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी मौत हो गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर में आई चोट उनके लिए जानलेवा साबित हुई। चोट का इलाज करने की कोशिश हुई पर ये कामयाब नहीं हो सकी।

पराग देसाई ने अमेरिका की आईलैंड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। वो अपने कारोबारी परिवार की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते थे। जब उन्होंने चाय के कारोबार को संभालना शुरू किया तो ग्रुप का मार्केट कैप 100 करोड़ रुपये से भी कम था। फिर उन्होंने ग्रुप को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनको घूमने फिरने का खासा शौक था। वो अक्सर देश विदेश के ऐसे हिस्सों में घूमने के लिए जाते थे जो जगहें लीक से हटकर मानी जाती हैं।

वो वाइल्ड लाइफ को काफी पसंद करते थे। उन्होंने चाय के कारोबार को 1995 में जॉइन किया था। उनके दिशा निर्देशन में ग्रुप का मार्केट कैप 2 हजार करोड़ तक पहुंच गया। फिलहाल कंपनी भारत के 24 राज्यों के साथ 60 देशों के साथ चाय का कारोबार कर रही है। पराग कारोबार में खुद गहरी रुचि लेते थे। यही वजह थी उनके कार्यकाल के दौरान चाय के कारोबार ने दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की थी।

कांग्रेस सांसद ने निधन पर जताया दुख

देसाई वाघ बकरी चाय समूह के प्रबंध निदेशक रसेश देसाई के पुत्र थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं। उनके निधन पर कांग्रेस सांसद शत्ति सिंह गोहिल ने दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, "बहुत दुखद खबर आ रही है। वाघ बकरी चाय के निदेशक और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। उनकी आत्मा को शांति मिले। पूरे भारत में पूरे वाघ बकरी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन