न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे अनिरुद्ध के लगाए आरोपों पर बोले विधायक विश्वेंद्र - हमारी तो पिता के सामने आंख उठाकर बात करने की हिम्मत नहीं हाेती थी

बेटे अनिरुद्ध की ओर से पिता विश्वेंद्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने के मामले में विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी मेरे पिता के सामने गर्दन या आंख उठाकर बात करने की हिम्मत नहीं हाेती थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 9:41:49

बेटे अनिरुद्ध के लगाए आरोपों पर बोले विधायक विश्वेंद्र - हमारी तो पिता के सामने आंख उठाकर बात करने की हिम्मत नहीं हाेती थी

राजस्थान में पूर्व मंत्री एवं डीग कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र के बेटे अनिरुद्ध ने पिता और उनकी कोर टीम पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। अनिरुद्ध ने शिकायती पत्र आईजी रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा, डीजी जेल मालिनी अग्रवाल, एसपी देवेंद्र सिंह विश्नोई और मथुरा गेट थाना प्रभारी को दिया है। जिसमें कहा कि ‘मैं ये जानकारी देना चाहता हूं कि मेरे पिता डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह की कोर कमेटी मुझे जान से मारने की धमकियां दे रही है। मैं व मेरे साथ रहने वाली टीम के लिए खतरा हो सकता है। कृपया इस पर संज्ञान लें। अगर मुझे कोई भी शारीरिक क्षति होती है तो उसके जिम्मेदार ये लोग होंगे।’

बेटे अनिरुद्ध की ओर से पिता विश्वेंद्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने के मामले में विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी मेरे पिता के सामने गर्दन या आंख उठाकर बात करने की हिम्मत नहीं हाेती थी। गिरिराजजी महाराज के आशीर्वाद से मैं भरतपुर राज खानदान की 14 पीढ़ियों के संस्कार लेकर बैठा हूं। मैं अपने परिवार के खिलाफ कुछ नहीं बाेलना चाहता हूं। आगे भी कुछ नहीं कहूंगा।

पिता-पुत्र में 6-8 माह से विवाद चल रहा है। इसकी शुरुआत तब हुई जब सियासी संकट के समय अनिरुद्ध सिंह खुलकर सचिन पायलट के पक्ष में खड़े हो गए थे। जबकि विश्वेंद्र सिंह ने बीच का रास्ता अपनाया, यानी गहलोत और पायलट दोनों के प्रति समर्थन जताया। इसके बाद तीन महीने पहले अनिरुद्ध ने ट्वीट करके पिता विश्वेंद्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्हाेंने साेशल मीडिया पर कहा था कि वे मेरी मां के प्रति हिंसक हो गए हैं, कर्ज ले लिया, शराबी हो गए हैं, और जो दोस्त मेरी मदद करते हैं, उनके बिजनेस बर्बाद कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल