न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रक से टकराई वैन, मिला करोड़ों का खजाना, जब्त हुई बेहिसाब नकदी

आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। पूर्वी गोदावरी में पुलिस ने एक कॉमर्शियल वाहन (वैन) से सात बक्सों में भरे हुए 7 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 May 2024 6:09:53

ट्रक से टकराई वैन, मिला करोड़ों का खजाना, जब्त हुई बेहिसाब नकदी

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। पूर्वी गोदावरी में पुलिस ने एक कॉमर्शियल वाहन (वैन) से सात बक्सों में भरे हुए 7 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। यह जब्ती तब हुई जब उस वाहन का एक्सीडेंट हुआ। दरअसल जिस वाहन से कैश ले जाया जा रहा था वह नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में एक लॉरी की टक्कर से पलट गया।

स्थानीय लोगों ने देखा कि उस वाहन में कैश से भरे सात गत्ते के बक्से एक बोरे से दूसरे बोरे में ले जाए जा रहे थे। तभी उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जब्त की गई रकम करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह घटना तब हुई जब वाहन विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम जा रहा था। पलटे हुए वाहन के चालक को चोटें आईं और उसे इलाज के लिए गोपालपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्वी गोदावरी के एसपी जगदीश के अनुसार, वाहन विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम की ओर जा रहा था और अनंतपल्ली टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में पलटी हुई वैन का ड्राइवर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए गोपालपुरम अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, "प्रत्येक कार्टन बॉक्स में 1 करोड़ रुपये थे और हमें संदेह है कि बेहिसाब नकदी मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी। आरोपियों ने कार्डबोर्ड बक्से को अन्य बैगों के बीच छिपा दिया था। जब्त की गई नकदी चुनाव आयोग के अधिकारियों को सौंप दी गई है और आगे जांच जारी है।”

इस बीच, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यब पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर ये कैश कहां से आया था। इससे पहले गुरुवार को राज्य के एनटीआर जिले में एक चेकपोस्ट पर ट्रक से 8 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई थी। नकदी बरामदगी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। नकदी पाइप से लदे ट्रक के एक सीक्रेट डिब्बे में छिपाई गई थी। 13 मई को होने वाले चुनाव से पहले राज्य में नकदी की यह दूसरी बड़ी बरामदगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत