Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UWW ने रद्द करी भारतीय कुश्ती संघ की मान्यता, आगामी विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल सकता भारत

यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने बुधवार रात तदर्थ पैनल को सूचित किया कि डब्ल्यूएफआई को उसकी कार्यकारी समिति के चुनाव नहीं कराने के कारण निलंबित कर दिया गया है। मूल रूप से, डब्ल्यूएफआई को 7 मई को चुनाव कराने थे लेकिन खेल मंत्रालय ने इस प्रक्रिया को अमान्य घोषित कर दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 5:02:44

UWW ने रद्द करी भारतीय कुश्ती संघ की मान्यता, आगामी विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेल सकता भारत

नई दिल्ली। UWW ने भारतीय कुश्ती संघ की मान्यता रद्द कर दी है। चुनाव में देरी की वजह से ये फैसला लिया गया है, मई महीने के अंत में UWW ने चुनाव के बारे में जानकारी नहीं देने की वजह से भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने की धमकी दी, 12 अगस्त को कुश्ती संघ का चुनाव होना था लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। UWW (यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग) ने पहले ही भारतीय कुश्ती संघ से 45 दिनों के अंदर चुनाव करवाने की बात कही थी।


आईओए (IOA) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने बुधवार रात तदर्थ पैनल को सूचित किया कि डब्ल्यूएफआई को उसकी कार्यकारी समिति के चुनाव नहीं कराने के कारण निलंबित कर दिया गया है। मूल रूप से, डब्ल्यूएफआई को 7 मई को चुनाव कराने थे लेकिन खेल मंत्रालय ने इस प्रक्रिया को अमान्य घोषित कर दिया था। रोक लगाने का आदेश हरियाणा कुश्ती संघ (एचडब्ल्यूए) द्वारा दायर एक याचिका के मद्देनजर आया, जिसमें हरियाणा एमेच्योर कुश्ती संघ को डब्ल्यूएफआई चुनावों में वोट डालने की अनुमति देने के कदम को चुनौती दी गई थी।
डब्ल्यूएफआई से जुड़े विवादों के कारण डब्ल्यूएफआई के चुनावों में देरी हुई है। भारत में कुश्ती की देखरेख करने वाले महासंघ के चुनाव शुरू में इस साल जून में कराने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, तत्कालीन WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन आरोपों को लेकर भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन और कई राज्य इकाइयों के कानूनी मुकदमों के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा गठित एक तदर्थ समिति वर्तमान में WFI के मामलों को चला रही है। यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पहलवानों के विरोध के बीच यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने मई में चेतावनी दी थी कि यदि भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव निर्दिष्ट अवधि के भीतर नहीं होते हैं, तो वह महासंघ को निलंबित कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका