कृपया देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी में जाखन नदी पर बना पुल का एक हिस्सा भारी बारिश और पानी के तेज बहाव के ढह गया है। आमजन मानस से अनुरोध है कृपया उक्त मार्ग का उपयोग
पुल गिरने की सूचना पर पुलिस और राहत दल आनन-फानन में मौके पर पहुंच गया है। उत्तराखंड पुलिस ने उक्त पुल का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को इस मार्ग से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा, 'ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी में जाखन नदी पर बना पुल का एक हिस्सा भारी बारिश और पानी के तेज बहाव के ढह गया है। आमजन मानस से अनुरोध है कृपया उक्त मार्ग का उपयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।' मौके पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
इस हादसे की वजह से फिलहाल देहरादून से ऋषिकेश के मुख्य मार्ग का संपर्क कट गया है। गाड़ियों को देहरादून से नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट करके ऋषिकेश भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पुल एक साल पहले ही बनाया गया था, जो कि पहली ही बारिश में टूट गया।













