न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार एक ही परिवार के बताए गए हैं। यह हादसा श्रृंगवेरपुर स्थित राष्‍ट्रीय राजमार्ग के समीप हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 1:03:08

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार एक ही परिवार के बताए गए हैं। यह हादसा श्रृंगवेरपुर स्थित राष्‍ट्रीय राजमार्ग के समीप हुआ। यह सभी लोग एक बाइक पर सवार थे और रविवार रात को बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी राम सरन पाल 60 उनके बेटे लल्लू पाल 35, समय लाल 35 एवं नाती अर्जुन पाल 11 के साथ राम चंदर पाल उर्फ ऊंटहरा 55 की मौत हुई है। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार की रात करीब 12 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर सभी वापस आ रहे थे। रास्ते मे श्रृंगवेरपुर हाईवे मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पांचों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मची तो आस पास के रहने वाले ग्रामीणों की नींद खुल गई। राहगीर भी वहां पहुंचे। तत्‍काल ग्रामीणों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। कुछ ही देर में वहां पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से पांचों गंभीर रूप से जख्‍मी लोगों को अस्पताल भिजवाया। अस्‍पताल ले जाने पर डाक्‍टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

उधर हादसे की जानकारी होने पर मृतकों के परिवार के लोग बिलखते हुए वहां पहुंचे। गांव में परिजनों की चीत्कारों से गांव में मातम सा छाया हुआ है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो चुका था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो

21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?

RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल

गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम