न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में बिजली की कीमतों में 30% तक वृद्धि संभव! नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर कसा तंज – कहा, 'सरकार जनता की नहीं...'

उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमतों में 30% तक वृद्धि की संभावना के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर जनता विरोधी फैसले का आरोप लगाया। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच बिजली महंगी करने पर प्रदेश में जनआंदोलन की चेतावनी दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 11:52:45

 UP में बिजली की कीमतों में 30% तक वृद्धि संभव! नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर कसा तंज – कहा, 'सरकार जनता की नहीं...'

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से आसपा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश सरकार की बिजली दरों में वृद्धि की संभावनाओं पर तीखा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक परेशानियों से जूझ रही जनता पर बिजली महंगी होने का भारी असर पड़ेगा, खासकर मजदूरों और छोटे व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बिजली की दरों में वृद्धि की गई तो उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में इसका कड़ा विरोध करेगी।

नगीना सांसद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश की जनता पहले से ही बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है, और अब सरकार गरीबों की पहुँच से बिजली को दूर कर केवल अमीरों के घरों को रौशन करना चाहती है। 30% तक बिजली महंगी करने की तैयारी यह स्पष्ट संकेत है कि योगी सरकार आम जनता, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के हित की नहीं, बल्कि मुनाफाखोर कंपनियों के पक्ष में काम कर रही है।

चंद्रशेखर ने जनआंदोलन की भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इस जनविरोधी फैसले को लागू करती है तो आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पूरे प्रदेश में बड़ा जनआंदोलन करेगी। उन्होंने एक अखबार की खबर का हवाला देते हुए बताया कि यूपी में बिजली की कीमतों में 30% तक की वृद्धि की संभावना है। अगर यह हुआ तो यह छह महीनों के भीतर बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि होगी।

अखबार की खबर के अनुसार, यूपी की बिजली कंपनियों ने आय-व्यय के संतुलन को देखते हुए 19,600 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान लगाया है। इस घाटे की भरपाई के लिए कंपनियां बिजली की दरों में 30% तक की बढ़ोतरी करना चाहती हैं। उन्होंने राज्य विद्युत नियामक आयोग से इस घाटे को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया है। आयोग को कंपनियों की वित्तीय स्थिति का आकलन कर बिजली दरें तय करनी हैं, जो संभवतः जून के अंत तक घोषित की जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम