न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: 'स्नान ही नहीं पीने लायक भी है संगम का पानी', फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट पर CM योगी का बयान

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि संगम का पानी न केवल स्नान बल्कि पीने के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि CPCB की फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट का इस्तेमाल कर महाकुंभ को बदनाम करने का झूठा प्रचार किया जा रहा है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 4:45:25

महाकुंभ: 'स्नान ही नहीं पीने लायक भी है संगम का पानी',  फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट पर CM योगी का बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि फर्जी वीडियो और आधारहीन आरोपों के जरिए सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग करोड़ों श्रद्धालुओं की मां गंगा, भारत और महाकुंभ की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि संगम का पानी न केवल स्नान बल्कि पीने के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि CPCB की फेकल बैक्टीरिया रिपोर्ट का इस्तेमाल कर महाकुंभ को बदनाम करने का झूठा प्रचार किया जा रहा है।

क्या है CPCB की रिपोर्ट?

दरअसल, सोमवार को सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) को जानकारी दी कि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान गंगा जल में फेकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया का स्तर तय मानकों के अनुरूप नहीं है।

फेकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया गर्म रक्त वाले जीवों और मनुष्यों की आंतों में पाए जाते हैं और आमतौर पर जल प्रदूषण के संकेतक माने जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर पानी में इनका स्तर अधिक हो जाए, तो यह स्नान करने वालों के लिए हानिकारक हो सकता है।

हालांकि, योगी आदित्यनाथ ने इन दावों को भ्रामक बताया और कहा कि महाकुंभ की पवित्रता पर सवाल उठाना सनातन धर्म और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं पर चोट करने के समान है।

क्या बोले मुख्यमंत्री?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में महाकुंभ से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यह आयोजन किसी एक संस्था या पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे समाज का है। सरकार केवल सेवक की भूमिका निभा रही है, जबकि पूरा देश और दुनिया इस पवित्र आयोजन में भाग ले रही है।" उन्होंने कहा कि महाकुंभ की ऐतिहासिक सफलता ने नई ऊंचाइयों को छू लिया है, और हमें गलत प्रचार-प्रसार पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब

गौरतलब है कि 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब सिर्फ 7 दिन ही शेष हैं। सीएम योगी ने बताया कि अभी तक 56 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने भदगड़ (अव्यवस्था) के शिकार लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि कुछ लोगों की जान महाकुंभ के दौरान सफर में सड़क हादसों में गई है। "हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।"

सीएम योगी के इस बयान से साफ है कि सरकार महाकुंभ की सुरक्षा, व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सेवा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल