न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर हत्याकांड: कन्हैयालाल के हत्यारों को कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने पीटा, 12 जुलाई तक NIA कस्टडी में सौंपा

कोर्ट ने नेशनल इन्विस्टगेशन एजेंसी (NIA) को हत्यारों को 12 जुलाई तक 10 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। तालिबानी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर से सुबह जयपुर लेकर पहुंची थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Jul 2022 4:57:15

उदयपुर हत्याकांड: कन्हैयालाल के हत्यारों को कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने पीटा, 12 जुलाई तक NIA कस्टडी में सौंपा

उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के चारों आरोपियों को शनिवार दोपहर डेढ़ बजे जयपुर NIA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान आक्रोशित वकीलों ने आरोपियों पर हमला कर दिया। वकीलों ने आरोपियों के कपड़े फाड़ दिए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें कोर्ट रूम ले गई। आरोपियों के कोर्ट में जाने के बाद 5 घंटे तक दरवाजा बंद कर दिया गया। लेकिन जब वो बाहर निकले तो जूते चप्पल और डंडों से पिटाई हुई, जब पुलिस उन्हें गाड़ी पर चढ़ा रही थी उस दौरान भी वकील और मौके पर मौजदू लोगों ने थप्पड़ों से पिटाई कर दी।

कोर्ट ने नेशनल इन्विस्टगेशन एजेंसी (NIA) को हत्यारों को 12 जुलाई तक 10 दिन की रिमांड पर सौंप दिया है। तालिबानी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज जब्बार को कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर से सुबह जयपुर लेकर पहुंची थी। दोनों यहां की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद थे। दो अन्य आरोपी मोहसिन और आसिफ हैं। ये दोनों टेलर कन्हैया के मर्डर की साजिश में शामिल बताए जाते हैं।

उधर, पांचवें दिन शनिवार को प्रशासन ने उदयपुर में कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील देने का ऐलान किया है। जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा के आदेश के मुताबिक दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक छूट रही। ऐसे में वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकले।

28 जून को उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद राजस्थान में जगह-जगह बवाल शुरू हो गए थे। उसी दिन शाम तक 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कन्हैयालाल के मोबाइल से नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट हुई थी। इसके चलते ही रियाज और गौस मोहम्मद ने उनकी हत्या कर दी थी। राजस्थान सरकार की ओर से घटना की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। बाद में कोर्ट ने इस केस को एनआईए को सौंप दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट