न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : कार का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, मौके पर ही तोड़ा दो महिलाओं ने दम, तीन घायल

जैसलमेर के पोकरण से जोधपुर की ओर आ रहे फलसुंड के एक परिवार की गाड़ी का टायर फट गया जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 1:55:01

जोधपुर : कार का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, मौके पर ही तोड़ा दो महिलाओं ने दम, तीन घायल

जोधपुर में बुधवार की रात एक भीषण हादसा देखने को मिला जहां जैसलमेर के पोकरण से जोधपुर की ओर आ रहे फलसुंड के एक परिवार की गाड़ी का टायर फट गया जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि उसमें से एक को मामूली चोट आई है। बाकि दो का इलाज चल रहा है। मृतक दोनों महिलाएं देवरानी-जेठानी थी। अस्पताल में मौजूद सब इंस्पेक्टर रुगाराम ने बताया कि घायलों से पूछताछ की जा रही है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह परिवार बुधवार को फलसुंड से निकला देर रात 11:00 बजे बालेसर पहुंचा वहां स्कॉर्पियो का टायर फटने से गाड़ी पलट गई और डिवाईडर का रेलिंग तोड़ पत्थरों में जा घुसी। हादसे के दौरान 22 वर्षीय गीता कंवर पत्नी जेठूसिंह व 45 वर्षीय चंपा कंवर पत्नी इंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। वही घायल मृतक गीता कंवर का पति जेठू सिंह, भंवर सिंह व मीना कंवर को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि जेठू सिंह को ज्यादा चोट नहीं आई है उसका प्राथमिक उपचार कर छुट्‌टी दे दी गई। बाकि दोनों घायल का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट