न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप ने भारत को दिया झटका, 2 अप्रैल से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैरिफ

अब समय है कि हम एकजुट होकर देश के भविष्य को सुरक्षित करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत नींव रखें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 9:56:52

ट्रंप ने भारत को दिया झटका, 2 अप्रैल से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस लौटने के बाद पहली बार कांग्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की योजनाओं की झलक पेश करते हुए अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक सहयोग को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई। ट्रंप ने बीते हफ्तों में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने आर्थिक सुधार, स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने दावा किया कि ये सुधार अमेरिका की वैश्विक स्थिति को और मजबूत बनाएंगे। अपने संबोधन में ट्रंप ने कांग्रेस से अपील की कि वे उनकी नीतियों का समर्थन करें और अमेरिका को और अधिक सशक्त और समृद्ध बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा, "अब समय है कि हम एकजुट होकर देश के भविष्य को सुरक्षित करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत नींव रखें।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने अमेरिका की नीतियों में बड़े बदलाव की बात कही और रिपब्लिकन पार्टी की जीत को ऐतिहासिक जनादेश बताया।

ट्रंप के अहम बयान:

- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सपना अजेय है और अमेरिका की सफलता को कोई रोक नहीं सकता।
- उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह जनादेश कई दशकों में नहीं देखा गया।
- अमेरिका में अब केवल दो ही जेंडर मान्य होंगे – पुरुष और महिला।
- पुरुषों के महिला खेलों में भाग लेने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा।
- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए नए कदम उठाए गए हैं।
- अंग्रेजी को अमेरिका की एकमात्र आधिकारिक भाषा घोषित कर दिया गया है।
- गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर अब गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया गया है।
- हर नए फैसले के साथ 100 पुराने फैसले रद्द किए जाएंगे।
- बाइडेन प्रशासन की कई नीतियों को अमेरिका के हित में नहीं बताते हुए समाप्त किया जाएगा।
- ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार ने 43 दिनों में वे सुधार किए, जो पिछला प्रशासन 4 साल में नहीं कर सका।
- ट्रंप ने कहा कि 2 अप्रैल से भारत, चीन, कनाडा और मेक्सिको पर पारस्परिक (रेसिप्रोकल) टैरिफ लगाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया, "जो देश अमेरिका पर टैक्स लगाएंगे, हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे।

डेमोक्रेट्स की प्रतिक्रिया

ट्रंप के इस भाषण के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने उनकी नीतियों को चुनौती देने के लिए सीनेटर एलिसा स्लॉटकिन को नामित किया है, जो जल्द ही ट्रंप की घोषणाओं पर काउंटर जवाब देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर