न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीनेशन का ऐसा खौफ कि झाड़ियों में लाश के समान छुपी बुजुर्ग महिला, कहा- टीका लगाऊंगी तो मर जाऊंगी

एक खौफनाक नजारा देखने को मिला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में जहां एक बुजुर्ग महिला में वैक्सीनेशन का ऐसा खौफ देखने को मिला कि वह झाड़ियों में लाश के समान छुप गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 6:53:55

वैक्सीनेशन का ऐसा खौफ कि झाड़ियों में लाश के समान छुपी बुजुर्ग महिला, कहा- टीका लगाऊंगी तो मर जाऊंगी

पूरा देश कोरोना के कहर से लड़ाई कर रहा हैं जिसमें वैक्सीनेशन का महत्वपूर्ण योगदान हैं। संक्रमण की चेन को तोड़ने में वैक्सीनेशन बहुत जरूरी हैं। ऐसे में सरकार द्वारा ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया जा रहा हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। लेकिन कई लोग अभी भी वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। इसका एक खौफनाक नजारा देखने को मिला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में जहां एक बुजुर्ग महिला में वैक्सीनेशन का ऐसा खौफ देखने को मिला कि वह झाड़ियों में लाश के समान छुप गई। इसी दौरान किसी ने महिला के शव पड़े होने की बात कही। सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला जिंदा थी। तब जाकर झाड़ियों से वृद्धा को निकाला गया। बाहर आने के बाद महिला टीका नहीं लगाने की मिन्नतें करती रही।

मामला ग्राम पंचायत किरतपुरा के गांव बाघेलो का खेड़ा का है। यहां वैक्सीनेशन का शिविर लगाया गया था। इस दौरान 70 वर्षीय धापू बाई गमेती वैक्सीनेशन से इतनी डरी हुई थीं कि गांव के पास जंगल के झाड़ियों में जाकर भूखी प्यासी छुपकर लेट गईं। पास के खेत में काम कर रहे किसी व्यक्ति ने महिला को झाड़ियों में पड़ा देखा तो सरपंच प्रतिनिधि नीति राज सिंह को सूचना दी। उसने बताया कि मेरे कुएं के पास झाड़ियों में किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर सरपंच प्रतिनिधि सहित कई लोग मौके पर पहुंचे।

सरपंच प्रतिनिधि ने मौके पर जाकर देखा तो महिला जिंदा थी। वृद्धा को झाड़ियों के पीछे से निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने बार-बार उसे समझाया। इस दौरान महिला हाथ-पांव जोड़ने लगी और बोली कि मुझे टीका मत लगाना। सरपंच प्रतिनिधि ने बहुत समझाया, तब जाकर महिला बाहर आई। बाहर आने के बाद सबसे पहले महिला को पानी पिलाया गया। महिला काफी डर गई थी। वृद्धा ने कहा- अगर मैं टीका लगाउंगी तो मर जाऊंगी। आखिरकार उसे टीका नहीं लगाया गया। इधर, सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि कुछ लोगों ने टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों के मन में डर पैदा कर दिया है। प्रशासन को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए