न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगगानगर : गांव के पास की डिग्गी में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से हुई मौत, पसरा हर तरफ मातम

श्रीगंगगानगर जिले के गांव पटवा में सोमवार को तब मातम का माहौल बना गया जब गांव के पास की डिग्गी में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 1:54:22

श्रीगंगगानगर : गांव के पास की डिग्गी में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से हुई मौत, पसरा हर तरफ मातम

श्रीगंगगानगर जिले के गांव पटवा में सोमवार को तब मातम का माहौल बना गया जब गांव के पास की डिग्गी में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। गांव में एक साथ तीनों का अंतिम संस्कार हुआ तो लोग आंसू नहीं रोक पाए। सोमवार रात घटना की सूचना मिलते ही जिसने भी सुना हैरान हो गया। गांव के तीन बच्चों की एक साथ मौत ने सभी को झंकझोर कर रख दिया। घर में मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कमल, योगेश और युवराज जब शाम तक घर नहीं पहुंचे तो तीनों के परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव में तलाश की। उनके नहीं मिलने पर डिग्गी के पास तलाश की तो वहां कपड़े और चप्पल पड़ी मिली। डिग्गी में तलाशा तो तीनों के शव पड़े मिले।

गांव से दो किलोमीटर दूर खेत में बनी डिग्गी में बच्चे उतरे। बच्चे अठखेलियां करते हुए पानी की गहराई में चले गए। यहां करीब पांच फीट से ज्यादा पानी था। बीच में पहुंचते ही तीनों डूब गए। हादसे में 13 साल के कमल बेरवाल पुत्र राजेंद्र बेरवाल, 14 साल के योगेश सहारण पुत्र परसराम सहारण और 15 साल के युवराज पुत्र रामनिवास की मौत हो गई।

देर शाम कमल, योगेश और युवराज जब शाम तक घर नहीं पहुंचे तो तीनों के परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के घरों में ढूंढा। मंदिर से मुनादी भी करवाई गई। बच्चों के नहीं मिलने पर डिग्गी के पास तलाश की। वहां तीनों के शव मिले। सोमवार देर शाम शवों को बाहर निकाला गया। मंगलवार सुबह 9 बजे तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों में शामिल कमल बेरवाल अपने पिता का इकलौता पुत्र है। सूचना मिलने के बाद से परिवार का बुरा हाल है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। जबकि अन्य मृतकों योगेश और युवराज के एक-एक भाई और बहन है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल