न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के खिलाफ जंग में अब टेस्टिंग पर जोर, PM मोदी आज करेंगे 3 टेस्टिंग लैब्स का उद्घाटन

कोरोना से निपटने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने टेस्टिंग को बढ़ाने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 July 2020 11:04:53

कोरोना के खिलाफ जंग में अब टेस्टिंग पर जोर, PM मोदी आज करेंगे 3 टेस्टिंग लैब्स का उद्घाटन

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14.36 लाख के पार हो गया है। रविवार को 48 हजार 931 केस आए। वहीं, देश में रविवार को 5 लाख 15 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, रविवार को देश में 5 लाख 15 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। इसी के साथ अबतक देश में एक करोड़ 68 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। ICMR ने अब पांच लाख रोज टेस्ट का मुकाम हासिल कर लिया है और अगला लक्ष्य हर रोज दस लाख टेस्ट करने का है

कोरोना टेस्टिंग के 3 नए केंद्रों का उद्घाटन

बता दे, कोरोना से निपटने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने टेस्टिंग को बढ़ाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में आज शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना टेस्टिंग के 3 नए केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। मेडिकल साइंस की भाषा में इन टेस्टिंग केंद्रों को हाई थ्रूपुट टेस्टिंग केंद्र कहा जाता है। नए कोरोना टेस्टिंग केंद्र नोएडा, मुंबई और कोलकाता में स्थित हैं। इन टेस्टिंग केंद्रों के चालू होने से कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार में तेजी आएगी, इससे मरीजों की जल्दी पहचान हो सकेगी और उनका जल्द उपचार हो सकेगा। इससे कोरोना को काबू करने में मदद मिल सकेगी। इन लैब की बनावट इस तरह है कि प्रयोगशाला स्टाफ को संक्रमित चीजों के संपर्क में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन लैब में कोरोना के अलावा डायबिटीज की भी जांच हो सकेगी। कोरोना का प्रकोप खत्म हो जाने के बाद इस लैब में हैपेटाइटिस बी, और सी, एचआईवी, डेंगू, टीवी के अलावा दूसरी जटिल बीमारियों की जांच की सकेगी।

बताया जा रहा है कि इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वर्चुअली मौजूद रहेंगी। इन तीनों टेस्टिंग लैब की क्षमता रोजाना 10 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट करने की है। नोएडा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर प्रिवेंशन एंड रिसर्च (एनआईसीपीआर) में आरटी-पीसीआर लैब का उद्घाटन होगा। जिले में इस लैब के उद्घाटन के बाद प्रतिदिन 6 हजार से ज्यादा कोरोना जांच हो सेकेंगी। आईसीएमआर के मुताबिक, एनआईसीपीआर की नई लैब कोविड डेडिकेटेड लैब होगी। इसमें रोजाना 6 से 10 हजार तक कोविड जांच हो सकेगी।

बता दें कि पिछले काफी दिनों से हर रोज चार लाख के करीब टेस्ट किए जा रहे थे और लगातार देश में बढ़ रही लैब की संख्या के साथ टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ रही है। देश में इस वक्त 1300 से अधिक टेस्टिंग लैब हैं, जिनमें 900 के करीब सरकारी और बाकी 400 प्राइवेट लैब हैं। इनमें कई तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें एंटीजन टेस्टिंग, RT-PCR टेस्टिंग भी शामिल है।

बीते दिन उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक 71 हजार के करीब टेस्ट किए थे। बता दें कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि यूपी में हर रोज एक लाख टेस्ट किए जाएं, यही कारण है कि यूपी में RT-PCR के साथ एंटीजन टेस्टिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। हालांकि, कुल टेस्टिंग के मामले में अभी देश में तमिलनाडु सबसे आगे हैं जहां करीब 22 लाख टेस्ट हो चुके हैं, जबकि यूपी और महाराष्ट्र भी 20 लाख टेस्ट के करीब पहुंच गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर बढ़ी अटकलें, अस्पताल में भर्ती और डिस्चार्ज की चर्चाओं के बीच नए पोस्ट ने फैंस को फिर किया चिंतित
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर बढ़ी अटकलें, अस्पताल में भर्ती और डिस्चार्ज की चर्चाओं के बीच नए पोस्ट ने फैंस को फिर किया चिंतित
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
ऑनलाइन कंपनियों की भारी छूट के खिलाफ दवा विक्रेताओं का बड़ा कदम, आज बंद रहेंगी 15 लाख से ज्यादा मेडिकल दुकानें
ऑनलाइन कंपनियों की भारी छूट के खिलाफ दवा विक्रेताओं का बड़ा कदम, आज बंद रहेंगी 15 लाख से ज्यादा मेडिकल दुकानें
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
‘मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती…’ भारती सिंह के बयान से मचा हंगामा, तलाक की अफवाहों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
‘मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती…’ भारती सिंह के बयान से मचा हंगामा, तलाक की अफवाहों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’