न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह बड़े बदलाव हुए आज से, जेब पर पड़ेगा असर, साथ ही होगा लाभ

सितंबर का महीना शुरू हो चुका है। यह अपने साथ कई बदलाव भी लेकर आया है। इन बदलावों का आप की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 10:49:44

यह बड़े बदलाव हुए आज से, जेब पर पड़ेगा असर, साथ ही होगा लाभ

नई दिल्ली। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है। यह अपने साथ कई बदलाव भी लेकर आया है। इन बदलावों का आप की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। कई महत्वपूर्ण काम ऐसे भी हैं जिनकी डेडलाइन इसी महीने के आखिर में खत्म हो रही है। 2000 के नोट बदलने से लेकर बैंकिंग सेक्टर से जुड़े कुछ अहम बदलाव इसी महीने हो रहे हैं। आज से हाईवे पर सफर करने को लेकर जमीन खरीदने तक सब कुछ हो गया है फिर से महंगा। इसके अलावा भी कई बदलाव किए गए हैं। सितंबर महीने के पहले दिन से ही आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। जान लीजिए सितंबर से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं।

LPG सिलेंडर की कीमतें

पेट्रोलियम कंपनी हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों में बदलाव किया करती है। इस बार कंपनियों ने ग्राहकों को राहत दी है। एक सितंबर से रसोई गैस की कीमतों में दो रुपए की कटौती की गई है। कमर्शियल LPG सिलेंडर में यह कटौती की गई है। उज्जवला स्कीम के तहत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपए की कटौती का ऐलान किया है।

शेयर मार्केट में आईपीओ के लिए T+3 नियम लागू

1 सितंबर से शेयर बाजार में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अभी तक किसी भी आईपीओ को लिस्ट होने के लिए 6 दिन का समय लगता था लेकिन अब इसे घटाकर तीन दिन कर दिया गया है। मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO बंद होने के बाद शेयर बाजारों में कंपनी के स्टॉक्स की लिस्टिंग होने की समयसीमा घटाकर आधी यानी तीन दिन कर दी गई है। इस बदलाव के आईपीओ जारी करनी वाली कंपनियों का काफी फायदा होगा।

म्युचुअल फंड के नियम में बदलाव

SEBI ने म्यूचुअल फंड योजनाओं की डारेक्ट स्कीम के लिए केवल एक्सक्यूशन प्लेटफॉर्म के लिए एक नियामक ढांचा पेश किया है। यह नियम 1 सितंबर से लागू हो गया है। नए नियम निवेशकों के लिए केवल एक्सक्यूशन प्लेटफॉर्म (ईओपी) के साथ-साथ उचित निवेशक सुरक्षा तंत्र के माध्यम से निवेश करना सुविधाजनक बना देंगे।

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

एक्सिस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, एक सितंबर से मैग्नस क्रेडिट कार्ड रखने वाले यूजर्स के लिए नया नियम लेकर आए है। कुछ ट्रांजेक्शन पर अब मैग्नस क्रेडिट कार्ड रखने वालों को डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा।

एटीएफ प्राइस में इजाफा

एक सितंबर से जेट फ्यूल प्राइस यानी एटीएफ के प्राइस में बदलाव हो गया है। आज से जेट फ्यूल नई दिल्ली में 1,12,419.33 रुपए हो चुका है, जो पहले 98,508.26 रुपए प्रति किलो लीटर थे। यानी इसकी की कीमत में 13,911.07 रुपए प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी की गई हैं।

ज्यादा मिलेगी टेक होम सैलरी

आयकर विभाग की ओर से रेंट फ्री अकोमोडेशन के नियम में बदलाव हुआ है। इसके तहत ज्यादा वेतन पाने वाले और नियोक्ता की ओर से मिलने रेंट फ्री में रहने वाले कर्मचारी अब और ज्यादा बचत करने का मौका मिलेगा। इस नियम के तहत सैलरी में टैक्स की कटौती कम होगी और कर्मचारियों को ज्यादा टेक होम सैलरी मिलेगी। यह नियम एक सितंबर से लागू हो गया है।

आधार कार्ड, 2000 का नोट और डीमैट अकाउंट के लिए आखिरी मौका

सितंबर महीने में तीन काम ऐसे हैं जिन्हें आपको हर हाल में पूरा करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। SEBI ने डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन करने के लिए डेडलाइन बढ़ा दी है। अब इस काम को 30 सितंबर से पहले पूरा करना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप अपने डीमैट अकाउंट से ट्रेडिंग संबंधी काम नहीं कर पाएंगे और लेनदेन पर भी रोक लग सकती है। वहीं यूआईडीएआई की ओर से आधार को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन अब 14 सितंबर तक के लिए बढ़ाई गई है। यहां आप फ्री में अपडेट करा सकते हैं। इसके बाद आपको इसकेलिए 50 रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। वहीं अगर आपके पास 2 हजार रुपये के नोट हैं तो आपको इसे बदल लेना चाहिए, क्योंकि 30 सितंबर के बाद आप इसे बदल नहीं पाएंगे. आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को वापस लेने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स