न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्र-राज्य की राजनीति में फंसे ब्लैक फंगस के लाचार मरीज, 48 घंटे से किसी अस्पताल में नहीं हैं जरूरी इंजेक्शन

ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और इसमें जरूरी इंजेक्शन लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की शुरू से ही किल्लत रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Jun 2021 10:00:35

केंद्र-राज्य की राजनीति में फंसे ब्लैक फंगस के लाचार मरीज, 48 घंटे से किसी अस्पताल में नहीं हैं जरूरी इंजेक्शन

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस भी बड़ी परेशानी बनता नजर आ रहा हैं। कोरोना के आंकड़ों में कमी आने से अब बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की किल्लत खत्म हो गई। लेकिन ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं और इसमें जरूरी इंजेक्शन लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की शुरू से ही किल्लत रही हैं। केंद्र-राज्य की राजनीति में ब्लैक फंगस के लाचार मरीजोन को नुकसान हो रहा हैं। ब्लैक फंगस के 1400 मरीजों की जान सांसत में है। 48 घंटे यानी दो दिन से किसी अस्पताल को लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी का एक भी इंजेक्शन नहीं मिला है। ऐसे में जिन मरीजों को 24 घंटे में 8 डोज लगने थे उन्हें एक भी डोज नहीं लगा। इन मरीजों में संक्रमण का खतरा दिमाग तक फैलने की आशंका बढ़ गई है।

लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की किल्लत एक महीने से चल रही है। सरकार और चिकित्सा विभाग इसकी पूर्ति नहीं करा पा रहे हैं। कहने को तो मामला केन्द्र पर डाला जा रहा है लेकिन राजस्थान सरकार कोई बड़ा दबाव नहीं बना पा रही है। राज्य स्तर पर मरीजों की संख्या को देखते हुए इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। सवाल यह है कि क्या पिछले 48 घंटे (मंगलवार से बुधवार रात) तक अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीज ही नहीं थे? और यदि थे तो उन्हें इंजेक्शन क्यों नहीं मिले? आरएमएससीएल के एमडी आलोक रंजन ने बताया कि केन्द्र सरकार से ही सप्लाई रुकी थी, इस कारण काफी परेशानी हुई। लेकिन लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी के विकल्प भी हैं, जो की दिए जा सकते हैं। बुधवार शाम को 1230 डोज मिली हैं, इन्हें वितरित की जाएंगी।

कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी के कई विकल्प बाजार में हैं और उन्हें दिया भी जा सकता है। इन दवाओं से इंफेक्शन को रोका जा सकता है लेकिन कई डॉक्टर्स का कहना है कि यदि विकल्प के रूप में दवा नहीं देने के दो कारण हैं। पहला यह कि यह इंफेक्शन को उस स्तर तक नहीं रोक पाता। दूसरा यह कि अन्य अंगों पर गंभीर प्रभाव डालता है। ऐसे में विकल्प भी उतने कारगर नहीं हैं। ऐसे में सिर्फ लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी ही दे सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल