न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विपक्षी गठबंधन में आई दरार, कांग्रेस को इंडिया गठबंधन ने बाहर करना चाहती है आप

आप, कांग्रेस से नाराज है, क्योंकि उसने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर अस्तित्वहीन कल्याणकारी योजनाओं का वादा करके जनता को 'गुमराह और धोखा' देने का आरोप लगाया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 1:49:17

विपक्षी गठबंधन में आई दरार, कांग्रेस को इंडिया गठबंधन ने बाहर करना चाहती है आप

नई दिल्ली । कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इसी बीच, अब आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर निकालने की कोशिश करेंगे, क्योंकि कांग्रेस उनकी पार्टी पर लगातार हमलावर है।

आम आदमी पार्टी के इस बयान को विपक्षी खेमे में एक बड़ी फूट के तौर पर देखा जा रहा है। गुरुवार को इस संबंध में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को लेकर उनके नेताओं में भारी नाराजगी है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह अब इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करने के लिए दूसरी पार्टियों से भी बातचीत करेगी।

आप कांग्रेस से नाराज है क्योंकि उसने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन पर "अस्तित्वहीन" कल्याणकारी योजनाओं के वादों के साथ जनता को "गुमराह करने और धोखा देने" का आरोप लगाया गया है।

सूत्रों ने बताया कि आप अजय माकन और दिल्ली कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा पार्टी को निशाना बनाकर की गई टिप्पणियों से भी नाराज है।

युवा कांग्रेस द्वारा यह शिकायत तब दर्ज कराई गई जब दिल्ली के दो विभागों ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि प्रस्तावित महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को सरकार ने अधिसूचित नहीं किया है और वे "अस्तित्वहीन" हैं।

हाल ही में संपन्न हुए संसद के शीतकालीन सत्र में भी इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को बदलने की मांग उठी थी। तब ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक की कमान सौंपने की बात की गई थी। लेकिन, अब स्थिति और खराब हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने सीधे-सीधे कांग्रेस को ही ब्लॉक से बाहर करने की बात कही है।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। इंडिया ब्लॉक में समाजवादी पार्टी, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी, आम आदमी पार्टी, डीएमके, शिवसेना यूबीटी जैसे कई दल शामिल हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह ब्लॉक के विभिन्न घटक दलों से इस संबंध में चर्चा करेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अजय माकन ने भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तल्ख टिप्पणियां की हैं। कांग्रेस के नेताओं के इन्ही बयानों ने आम आदमी पार्टी की नाराजगी बढ़ गई है।

अजय माकन ने सीधे अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब लाशों का अंबार लगा था, अंतिम क्रिया के लिए लंबी लाइन लगी थी, लोग ऑक्सीजन और आईसीयू के लिए तरस रहे थे, उस वक्त अरविन्द केजरीवाल शीश महल पर करोड़ों खर्च कर रहे थे। माकन यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि 3652 दिन बीतने के बाद जनलोकपाल लागू नहीं किया जबकि जन लोकपाल लागू करने के नाम पर ये लोग सत्ता में आए थे।

उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार से प्रश्न किया कि लोकपाल को पंजाब में क्यों लागू नहीं कर रहे वहां तो पूर्ण स्वायत्ता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ईमानदारी का ढोंग करके घोटालों को जाल बुन डाला।

माकन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार और उनके कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में 11 वर्षों में राशन कार्ड नहीं बने। 500 करोड़ रुपए अपना चेहरा चमकाने के लिए विज्ञापन पर खर्च करके 2,31,481 घरों के चूल्हे ही बुझा दिए। इतनी बड़ी राशि से इतने लोगों के चूल्हे जल सकते थे।

कांग्रेस पार्टी के ऐसे ही बयानों से नाराज आम आदमी पार्टी ने अब इस मुद्दे पर इंडिया ब्लॉक के अन्य घटक दलों से चर्चा करने का मन बनाया है। पार्टी का कहना है कि अन्य घटक दलों से बातचीत करके कांग्रेस को गठबंधन से बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब