न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : तलवार लेकर घर में घुसा भतीजा और कर डाली चाचा-चाची की हत्या, आरोपी खुद ही पहुंचा थाने

हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़ा एक जानलेवा मामला सामने आया हैं जहां तलवार लेकर घर में घुसे भतीजे ने चाचा-चाची की हत्या कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Aug 2021 1:02:50

भीलवाड़ा : तलवार लेकर घर में घुसा भतीजा और कर डाली चाचा-चाची की हत्या, आरोपी खुद ही पहुंचा थाने

जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़ा एक जानलेवा मामला सामने आया हैं जहां तलवार लेकर घर में घुसे भतीजे ने चाचा-चाची की हत्या कर डाली। इसके बाद आरोपी खुद ही हमीरगढ़ थाने गया और पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। अभी तक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के कीरों की ढाणी में नारू कीर व उसकी पत्नी कंकू कीर और उनका भतीजा देवीलाल एक ही गांव में रहते थे। इस घटना के बाद मौके पर सदर सीओ रामचंद्र चौधरी व हमीरगढ़ थाना प्रभारी प्रकाशचंद्र भाटी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा है और मौके पर जानकारी जुटाई जा रही है।

जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले कीरो के झोपड़े में आपसी रंजिश के चलते शुक्रवार तड़के भतीजे ने अपने चाचा-चाची की तलवार से निर्मम हत्या कर दी। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। सुबह नारू कीर (65) व उसकी पत्नी कंकू कीर (60) अपने ही घर में मवेशियों का दूध निकाल रहे थे। इस दौरान आरोपी भतीजा देवीलाल (40) उनके घर तलवार लेकर पहुंचा और दोनों की हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव हमीरगढ़ पीएचसी में रखवाए गए है। आरोपी से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि देवीलाल मानसिक रूप से बीमार था। वह पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था। चाचा-चाची को लेकर भी यहीं सोचता की वह उसके दुश्मन है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी देवीलाल मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह हर बात पर संदेह करता था। उसकी इसी बीमारी के चलते उसकी पत्नी 1 महीने पहले बच्चों के साथ पीहर चली गई थी। इतना ही नहीं वह इन लोगों से मारपीट भी करता था। इस पर जब चाचा-चाची टोकते तो उसे वह भी पंसद नहीं था। सामने आया कि देवीलाल को ऐसा लगता था कि चाचा-चाची उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। जिसके बाद उसने दोनों की हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स