न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभी तो खेला बाकी है, 2024 में खत्म हो जाएगी नीतीश की पार्टी: तेजस्वी यादव

नीतीश कुमार के आरजेडी को छोड़कर एनडीए में मिल जाने के बाद नई सरकार बना ली है। वो थोड़ी देर में शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी डिप्टी सीएम पद संभालेंगे। नीतीश पाला बदलने का इतिहास रचते हुए नौंवी बार प्रदेश की कमान संभालने को तैयार हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 6:07:27

अभी तो खेला बाकी है, 2024 में खत्म हो जाएगी नीतीश की पार्टी: तेजस्वी यादव

पटना। नीतीश कुमार के आरजेडी को छोड़कर एनडीए में मिल जाने के बाद नई सरकार बना ली है। वो थोड़ी देर में शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी डिप्टी सीएम पद संभालेंगे। नीतीश पाला बदलने का इतिहास रचते हुए नौंवी बार प्रदेश की कमान संभालने को तैयार हैं। उधर, उनके एनडीए के साथ जाने पर महागठबंधन के दल बिदके हुए हैं। पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें आया राम गया राम की उपाधि तो अब उनके साथ सरकार में साथी रहे तेजस्वी यादव ने भी नीतीश बाबू पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि वो बेहद थके हुए नेता हैं, हमने उनसे 17 महीने में ऐतिहासिक काम कराए। तेजस्वी ने जेडीयू पर बड़ी भविष्यवाणी भी की। कहा कि देखिएगा नीतीश कुमार की पार्टी 2024 में ही खत्म हो जाएगी।

इससे पहले नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद से महागठबंधन में उनके साथ बिगड़े हुए हैं। तेजस्वी यादव ने राजभवन से इस्तीफा देने के बाद मीडिया को संबोधित किया। नीतीश कुमार ने इस्तीफे के पीछे कहा कि हमने डेढ़ साल पहले जो गठबंधन में आने का फैसला लिया था, वहां कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। हमे काफी शिकायतें मिल रही थी और हम खुद भी देख रहे थे। इसलिए अब हमने इस गठबंधन से अलग होने का निर्णय लिया है।

नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार मीडिया के सामने आए। तेजस्वी यादव ने मीडिया चैनलों से बातचीत में अपना गुस्सा निकाला है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निजी हमला करते हुए कहा कि वह बहुत थके हुए नेता हैं, उनके कुछ काम नहीं होता है। वो तो हम थे, जो 17 महीनों में ऐतिहासिक काम कराया। उसके बदौलत बिहार में इतना विकास हो पाया है जो पिछली सरकारों में नहीं हो पाया था।

नीतीश की पार्टी हो जाएगी खत्म

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलते रहते हैं। देखिएगा, अभी तो खेल बाकी है, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 2024 में ही खत्म हो जाएगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि आरजेडी हार नहीं मानने वाली है। बिहार में असली खेल अब शुरू होने वाला है।

राउत बोले- अयोध्या में राम, बिहार में पलटूराम

महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर चिढ़े हुए हैं। INDIA अलायंस के नेता और उद्धव ठाकरे खेमे के फायरब्रांड नेता संजय राउत ने नीतीश कुमार बड़ा हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अगर नीतीश कुमार हमसे दूर चले जायेंगे तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, ये उनका शौक है। अयोध्या में राम हैं और बिहार में पलटूराम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त