Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पवार के आवास पर होगी विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की समन्वय समिति की पहली बैठक

विपक्षी गठबंधन INDIA की समन्वय समिति की पहली बैठक 13 सितंबर को होगी। यह बैठक राजधानी दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 10:26:06

शरद पवार के आवास पर होगी विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की समन्वय समिति की पहली बैठक

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की समन्वय समिति की पहली बैठक 13 सितंबर को होगी। यह बैठक राजधानी दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के आवास पर होगी। वहीं, आज शाम 5 बजे इंडिया ब्लॉक की अभियान समिति मिलाप बिल्डिंग में अपनी पहली बैठक करेगी। गौरतलब है कि इस माह की शुरूआत में मुंबई में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में समन्वय समिति की घोषणा की गई थी।

विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) ने 1 सितंबर को मुंबई में हुई तीसरी बैठक में एक कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई थी। जिसमें 14 सदस्य हैं। इस कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक 13 सितंबर को दिल्ली में शरद पवार के घर पर होगी।

पिछले हफ्ते की शुरुआत में, विपक्षी गठबंधन ने अपनी पहले से ही 19 सदस्यीय कैंपेन कमेटी में दो और सदस्यों को शामिल किया, जिससे कमेटी में शामिल सदस्यों की कुल संख्या 21 हो गई। नए सदस्य डीएमके के तिरुचि शिवा और पीडीपी के मेहबूब बेग हैं।

विपक्षी गठबंधन ने चुनावी रणनीति और जनता तक पहुंच बनाने के लिए पांच अलग-अलग समितियाँ बनाई हैं। इनमें समन्वय समिति और चुनाव प्रचार समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। गठबंधन की 14 सदस्यीय समन्वय समिति में विभिन्न दलों के सदस्य शामिल हैं। इसमें केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), शरद पवार (एनसीपी), टीआर बालू (डीएमके), हेमंत सोरेन (JMM), संजय राउत (शिवसेना-यूटीबी), तेजस्वी यादव (राजद), अभिषेक बनर्जी (टीएमसी), राघव चड्ढा (आप), जावेद अली खान (सपा), लल्लन सिंह (जदयू), डी राजा (सीपीआई), उमर अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस), महबूबा मुफ्ती (पीडीपी) और सीपीआई (एम) का एक सदस्य शामिल है। हालांकि इन नामों की अभी आधारिक घोषणा नहीं की गई है।
इसके अलावा इंडिया गठबंधन की चुनाव प्रचार समिति में कांग्रेस के गुरदीप सिंह सप्पल, जदयू के संजय झा, शिवसेना के अनिल देसाई, राजद के संजय यादव, एनसीपी के पीसी चाको, झामुमो के चंपई सोरेन, समाजवादी पार्टी के किरणमय नंदा, आप के संजय सिंह, माकपा के अरुण कुमार, भाकपा के बिनय विश्वम, नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी, रालोद के शाहिद सिद्दीकी, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, एआईएफबी के जी देवराजन, भाकपा-माले के रवि राय, वीसीके के थिरुमावलन, आईयूएमएल के केएम कादर मोइद्दीन और केसी-एम के जोस के मणि शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका