Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑक्सीजन डिमांड विवाद में ट्विस्ट! डॉ गुलेरिया बोले - दिल्ली ने 4 गुना डिमांड की, ये कहना जल्दबाजी

एम्स डायरेक्टर डॉक्टर गुलेरिया ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा कह सकते हैं कि दिल्ली ने अपनी ऑक्सीजन डिमांड 4 गुना बढ़ाकर बताई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 1:59:45

ऑक्सीजन डिमांड विवाद में ट्विस्ट! डॉ गुलेरिया बोले - दिल्ली ने 4 गुना डिमांड की, ये कहना जल्दबाजी

दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट के पीक पर जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन की डिमांड की। इससे 12 राज्यों की सप्लाई पर असर पड़ा। सुप्रीम कोर्ट की एक पैनल ने शुक्रवार को अपनी अंतरिम रिपोर्ट पेश की जिसमें यह बात कही गई। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से दिल्ली सरकार (Delhi Government) और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष ने दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अंतरिम रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) पर ऑक्सीजन की डिमांड 4 गुना बढ़ाकर बताई गई, लेकिन अब ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के सदस्य और एम्स के डॉ. रणदीप गुलेरिया ने विवाद को शांत करने की कोशिश की।

एम्स डायरेक्टर डॉक्टर गुलेरिया ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा कह सकते हैं कि दिल्ली ने अपनी ऑक्सीजन डिमांड 4 गुना बढ़ाकर बताई है। डॉक्टर गुलेरिया के मीडिया को दिए गए इस बयान के बाद अब यह सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर विपक्ष ने बिना अंतरिम रिपोर्ट को कोर्ट में सबमिट कराये जाने से पहले इस तरह का बवाल क्यों मचाया?

NDTV के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अब तक फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे यह कहना जल्दबाजी होगी कि दिल्ली ने सेकंड वेव के पीक के वक्त जरूरी ऑक्सीजन की डिमांड को चार गुना बढ़ाकर बताया। उन्होंने कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, ऐसे में हमें जजमेंट का इंतजार करना चाहिए।

बताते चलें कि दिल्ली ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट कमेटी की ओर से कोर्ट में अभी यह रिपोर्ट जमा नहीं कराई गई है। इस मामले पर अगली सुनवाई 30 जून को होनी है।
बीते दिन सामने आई अंतरिम रिपोर्ट

इससे पहले शुक्रवार को पैनल द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि 25 अप्रैल से 10 मई के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत को बढ़ा-चढ़ा कर बताया। जिसकी वजह से देश के 12 राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत पैदा हो गई थी। इतना ही नहीं, ऑडिट में दिल्ली के कुछ अस्पतालों में निगेटिव खपत भी पाई गई। देश में ऑक्सीजन वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 8 मई को 12 सदस्यीय स्पेशल ऑडिट पैनल बनाया था। पैनल ने 126 पेज की अंतरिम रिपोर्ट में बताया कि उन्हें पेट्रोलियम एंड ऑक्सीजन सेफ्टी आर्गनाइजेशन ने बताया है कि दिल्ली के पास 25 अप्रैल से 10 मई के बीच सरप्लस ऑक्सीजन थी। दिल्ली को 289 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन उसने 1140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत बताई, जो 4 गुना अधिक थी।

BJP ने इस रिपोर्ट का हवाला देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया। BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अपराध की गंभीरता का अनुमान लगाएं। यह केजरीवाल का जघन्य अपराध है। केजरीवाल ने अपने पक्ष में कही ये बात

उधर, विपक्ष की ओर से ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखा था। सीएम केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरा गुनाह-मैं अपने 2 करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा। जब आप चुनावी रैली कर रहे थे, मैं रात भर जग कर Oxygen का इंतज़ाम कर रहा था। लोगों को ऑक्सिजन दिलाने के लिए मैं लड़ा, गिड़गिड़ाया। लोगों ने ऑक्सिजन की कमी से अपनों को खोया है। उन्हें झूठा मत कहिए, उन्हें बहुत बुरा लग रहा है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका