Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : चरमराने वाली हैं सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं, चुनावों में लगा दी लैब टैक्नीशियन्स की ड्यूटी

3 चरण में होने वाले इन चुनावों में इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर के प्रमुख सरकारी हॉस्पिटलों में जांच और ब्लड बैंकों में नियुक्त करीब 200 से ज्यादा लैब टेक्नीशियनों की ड्यूटी लगा दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 12:52:42

जयपुर : चरमराने वाली हैं सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं, चुनावों में लगा दी लैब टैक्नीशियन्स की ड्यूटी

कोरोना के इस दौर में जहां अस्पतालों की व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत हैं वहीँ प्रदेश में लैब टैक्नीशियन्स की ड्यूटी 26 अगस्त से 6 जिलों में होने वाले पंचायत चुनाव में लगा दी गई हैं जिससे अस्पतालों में अगले कुछ दिनों तक जांचे और ब्लड बैंक की सेवाएं प्रभावित हो सकती है। 3 चरण में होने वाले इन चुनावों में इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर के प्रमुख सरकारी हॉस्पिटलों में जांच और ब्लड बैंकों में नियुक्त करीब 200 से ज्यादा लैब टेक्नीशियनों की ड्यूटी लगा दी है। चिकित्सा विभाग के सचिव सिद्धार्थ महाजन ने भी पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर चिकित्सा विभाग में जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को चुनाव डयूटी से मुक्त रखने की मांग की है, ताकि कोरोना महामारी काल और मौसमी बीमारियों में हॉस्पिटल आ रही जनता को किसी तरह की परेशान न हो।
जयपुर के सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में लगे 8 में से 6 कर्मचारियों की ड्यूटी चुनावों में लगा दी। इसी तरह सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) के न्यूरोलॉजी सेक्शन (बांगड़) में बनी लैब जिसमें जीवीएस जैसी महत्वपूर्ण जांचे होती हैं। उस जांच को करने वाले 6 कर्मचारियों और इन सभी की ड्यूटी चुनावों में लगा दी है। ये कर्मचारी राउंड दि क्लॉक 24 घंटे लैब में जांच करने का काम करते हैं। इसी तरह जेके लोन हॉस्पिटल में भी न्यूरॉलोजी संबंधि जांच करवाने टैक्नीशियनों की डयूटी चुनाव में लगने के कारण यहां भी कई तरह की जांचों का काम प्रभावित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक जयपुर शहर में प्रमुख सरकारी हॉस्पिटलों और डिस्पेंसरी में करीब 450 से ज्यादा लैब टैक्नीशियन है, जिनमें से 50 फीसदी स्टाफ की डयूटी चुनावों में लगा दी। ऐसे में सवाई मानसिंह अस्पताल, जेके लोन, जनाना चिकित्सालय चांदपोल, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट समेत कई हॉस्पिटलों की लैब में जांच करने और ब्लड बैंकों में काम प्रभावित हो सकता है। मौसम बीमारी बढ़ने के बाद से हॉस्पिटलों में वैसे ही सामान्य से 200 फीसदी ज्यादा मरीज इन दिनों आ रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका