Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चुरू : राजीनामा होने के बावजूद मन में रंजिश के चलते कर डाली युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के जोगलसर-लालगढ़ रोड पर 39 वर्षीय युवक का शव मिला था जिससे इलाके में सनसनी मच गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Aug 2021 10:03:52

चुरू : राजीनामा होने के बावजूद मन में रंजिश के चलते कर डाली युवक की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के जोगलसर-लालगढ़ रोड पर 39 वर्षीय युवक का शव मिला था जिससे इलाके में सनसनी मच गई। मृतक की पहचान नागौर जिले के जायल के मीठा मांजरा गांव निवासी हुकमाराम मेघवाल के रूप में हुई हैं। इस मामले में मृतक के भाई सुखाराम ने सांडवा थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई हुकमाराम का किशन सिंह की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। मामले में समाज व बिरादरी के लोगों के बीच राजीनामा हो गया था, लेकिन किशनसिंह के मन मंे उस बात की रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते किशनसिंह ने उसके भाई की हत्या कर दी। दूसरी ओर भीम सेना सहित अन्य लोगों ने युवक की हत्या के विरोध में जोगलसर-लालगढ़ रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
पुलिस के अनुसार सुखाराम मेघवाल निवासी मीठा मांजरा ने रिपोर्ट दी कि उसका उसका भाई हुकमाराम मेघवाल रविवार शाम को खेत संभालने के लिए अपनी पत्नी कमला व दीपक कुमार के साथ निकला था। रास्ते में गांव के ही किशन सिंह ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी। उसका भाई पत्नी को खेत में छोड़कर जोगलसर में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच देखने चला गया। वापस आते समय रास्ते में किशन सिंह व उसके साथियों ने हुकमाराम का अपहरण कर हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक गए। सोमवार सुबह 7 बजे रिश्ते में मामा सडू छोटी निवासी जालूराम मेघवाल ने उसे सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसपी जगदीश बोहरा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए टीम बनाई गई है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। हत्या के विरोध मेें भीम सेना के राजेंद्र नौसरिया के नेतृत्व में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक रास्ता जाम रखा। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की समझाइश की, लेकिन वे अड़े रहे। देर शाम समझाइश कर शव को सांडवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका