न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने घर के बाहर बने टैंक में कूद की आत्महत्या, देता था वीडियो वायरल करने की धमकी

नागौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शनिवार की शाम महिला ने घर के बाहर बने टैंक में कूद आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 10:29:21

नागौर : ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने घर के बाहर बने टैंक में कूद की आत्महत्या, देता था वीडियो वायरल करने की धमकी

नागौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शनिवार की शाम महिला ने घर के बाहर बने टैंक में कूद आत्महत्या कर ली। यह मामला नागौर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी के पास महिला के अश्लील विडियो थे जिन्हें वह वायरल करने की धमकी देता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकला और पांचौड़ी CHC की मॉर्च्यूरी में रखवाया। वहीं रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। महिला के भाई व पति की रिपोर्ट पर पास के ही गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला का पति जोधपुर में रहकर मजदूरी करता है और पत्नी भी उसके साथ जोधपुर में ही रहती थी। 25 अगस्त को पति को सुरेन्‍द्र सिंह (26) निवासी पांचौडी ने फोन कर उसकी पत्नी से बात कराने को कहा। उसने जब बात कराने से इनकार कर दिया तो सुरेन्‍द्र सिंह ने अपने पास महिला के कई अश्लील वीडियो होने की बात कहकर धमकी दी। कहा कि बात नहीं कराई तो वो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। इस पर पति ने फोन काट दिया। पति ने इसी दिन दोपहर 3 बजे महिला को उसके पीहर पाबूसर भेज दिया।

28 अगस्त की शाम 6 बजे सुरेन्‍द्र सिंह ने पति को दुबारा फोन किया और कहा कि आज तेरी पत्नी मरने वाली है, तू बचा सकता है तो बचाले। इससे पहले आरोपी सुरेंद्र सिंह दोपहर में महिला के बड़े पापा के घर भी जाकर आया था। इसके बाद पति ने अपने ससुराल में ससुर और साले को फोन कर पूरी घटना कि जानकारी दी और उन्हें अपनी पत्नी का ध्यान रखने को कहा। उससे पहले ही महिला अपने ससुराल धोलिया डेहर गांव चली गई थी। इससे परेशान होकर पति ने अपने पिता को भी पूरी जानकारी देते हुए पत्नी का ध्यान करने को कहा। ससुर और ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला का ध्यान किया तो पता चला कि वो घर के पास बने टांके में कूद गई है और उसकी चप्पल बाहर पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत उसके पति व पुलिस को सूचना दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल