न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

50 ओवर नहीं खेल पाई टीम इंडिया, पाक को मिला 267 रन का लक्ष्य, बारिश ने डाली बाधा

एशिया कप के तीसरे मुकाबले में शनिवार (दो सितंबर) को भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है। दोनों टीमें कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। बारिश ने मैच में फिर से खलल डाल दिया है। भारत की पारी के बाद बारिश शुरू हो गई। मैदानकर्मियों ने पिच को कवर्स से ढक दिया है। पाकिस्तान की पारी अब तक शुरू नहीं हो पाई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Sep 2023 9:19:50

50 ओवर नहीं खेल पाई टीम इंडिया, पाक को मिला 267 रन का लक्ष्य, बारिश ने डाली बाधा

एशिया कप के तीसरे मुकाबले में शनिवार (दो सितंबर) को भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती है। दोनों टीमें कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। बारिश ने मैच में फिर से खलल डाल दिया है। भारत की पारी के बाद बारिश शुरू हो गई। मैदानकर्मियों ने पिच को कवर्स से ढक दिया है। पाकिस्तान की पारी अब तक शुरू नहीं हो पाई है।

पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 267 रन बनाने होंगे। पाकिस्तान की ओर से सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने चटकाए। लेफ्ट हैंड पेसर शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके, जबकि हारिस रऊफ और नसीम शाह को 3-3 सफलताएं मिलीं। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में उपकप्तान हार्दिक पंड्या ने 87 और ईशान किशन ने 82 रनों की पारी खेली।

फ्लॉप रहा टॉप ऑर्डर

भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। कप्तान रोहित शर्मा 11, विराट कोहली 4, श्रेयस अय्यर 14 रन और शुभमन गिल 10 बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित-विराट को शाहीन ने बोल्ड किया, जबकि अय्यर और गिल को रऊफ ने पवेलियन भेजा।

पंड्या ने बनाए सबसे ज्यादा रन

टॉप-4 विकेट जल्दी गंवाने के बाद नंबर-6 पर उतरे हार्दिक पंड्या ने 87 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। उन्होंने वनडे करियर की 11वीं फिफ्टी जमाई। पंड्या ने 96.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। पंड्या की 90 बॉल की पारी में 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
ईशान की लगातार चौथी वनडे फिफ्टी

ईशान किशन 81 बॉल पर 82 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंनें करियर की 7वीं फिफ्टी जमाई। यह किशन की वनडे में लगातार चौथी फिफ्टी भी रही। इससे पहले किशन ने वेस्टइंडीज दौरे पर लगातार 3 वनडे में 52, 55 और 77 रन की पारियां खेली थीं। ईशान पहली बार ही पाकिस्तान के खिलाफ वनडे खेलने उतरे और फिफ्टी लगा दी। उनके नाम एक दोहरा शतक भी है।

हार्दिक-ईशान की रिकॉर्ड पार्टनरशिप

हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ने भारत को शुरुआती झटकों से उबारा और सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों में 5वें विकेट के लिए 141 गेंद पर 138 रन की साझेदारी हुई। ईशान 82 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार हुए और ये पार्टनरशिप टूटी। 5वें विकेट के लिए 138 रन की पार्टनरशिप एशिया कप में भारत के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। दोनों ने राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, उन्होंने 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 133 रन की पार्टनरशिप की थी। हार्दिक-ईशान की साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत से 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले राहुल द्रविड़ और मोहम्मद कैफ ने 2005 में कानपुर के मैदान पर 135 रन की पार्टनरशिप की थी।

इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। यहां तक कि हार्दिक और ईशान के बाद बुमराह तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने आखिरी में 16 रन बनाकर भारत को 266 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर चार विकेट लिए। नसीम शाह और हारिस रऊफ को तीन-तीन सफलता मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी