न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की करवाई, पकडे गए डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए 6 बदमाश को डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Feb 2021 1:51:18

अलवर : मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की करवाई, पकडे गए डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश

पुलिस द्वारा दिखाई गई सतर्कता आमजन की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला अलवर में जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए 6 बदमाश को डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों से हरियाणा नंबर की पिकअप गाड़ी, देसी कट्टा, कारतूस, लोहे के सरिए, मिर्ची पाउडर सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मेगा हाईवे रोड पर नौगांवा के सरकारी स्कूल के पास टेरा कंपनी के पास से मूसारी जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस की तीन टीमें मौके पर पहुंची तो मिट्टी के टीलों के समीप एक पिकअप गाड़ी व इसके पास सात-आठ लोग बैठे दिखाई दिए। उनकी बातें सुनने पर पता चला कि ये लोग निर्माणाधीन सोसाइटी टेरा सिटी में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर देसी कट्टा 315 बोर व एक 315 बोर का जिंदा कारतूस, दो लोहे के सरिए, एक रस्सी, एक प्लास्टिक थैली में मिर्ची पाउडर व एक बांस का डंडा व पिकअप गाड़ी बरामद की।

इन बदमाशों पर खुशखेड़ा थाने में चार मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में 5 से 6 बार निर्माणाधीन व बंद कंपनियों में घुसकर गार्ड के साथ मारपीट कर पिकअप में सामान भरकर ले गए थे। दो-तीन दिन पहले भी एक कंपनी में गार्ड को बांधकर लोहे का सामान व केबल लूट ले गए थे। उस सामान को दिल्ली कापसहेड़ा बॉर्डर पर एक कबाड़ी को बेचा था।

पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम शरीफ पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी सहजना थाना किच्छा जिला रूद्रपुर उत्तराखंड हाल निवासी खेड़की दौला गुरुग्राम, कुलदीप सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिंहपुर थाना सिडपुरा जिला कासगंज यूपी हाल खेड़की दौला गुरुग्राम, टिंकल पुत्र ओमकार निवासी मनेहरा थाना भोजपुर जिला बरेली यूपी हाल निवासी खेड़की दौला गुरुग्राम, हेमंत पुत्र चंदर सिंह निवासी फ्लड हाउस कॉलोनी चंपावत थाना कोतवाली चंपावत उत्तराखंड हाल खेड़की दौला गुरुग्राम, कमलेंद्र पुत्र बलदेव प्रसाद निवासी सेजना थाना किच्छा हाल निवासी खेड़की दौला गुरुग्राम, रवेंद्र पुत्र शिशुपाल निवासी सिंगपुर थाना छपरा जिला कासगंज यूपी हाल खेड़की दौला गुरुग्राम बताए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

उद्धव गुट पर संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं संजय राउत'
उद्धव गुट पर संकट के बीच केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी को खत्म करने पर तुले हैं संजय राउत'
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
'जिसे जाना है, वह जा सकता है': ऑपरेशन टाइगर की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का बागियों को संदेश, बोले- 'मैं फिर लौटूंगा'
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
डॉक्टर की पर्ची के बिना अब नहीं बिकेंगे कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया सख्त आदेश
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
पश्चिम बंगाल में TMC की हार पर ओवैसी का दावा, ममता बनर्जी की पराजय के बताए 4 बड़े कारण
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
राजा रघुवंशी हत्याकांड: बेल पर रिहा होने के बाद पहली बार बोलीं सोनम रघुवंशी, नेपाल भागने की खबरों को बताया झूठ
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए  चौंकाने वाले आंकड़े
₹8765715586: जानिए ममता बनर्जी की TMC के पास कितना विशाल फंड, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां