न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एसयूवी ने बाइक को मारी टक्कर, फिर खड़ी कार से भिड़ी – महिला समेत दो की मौत

चूरू के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर ऊंटवालिया के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक और दो कारें आपस में टकरा गईं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 6:40:40

एसयूवी ने बाइक को मारी टक्कर, फिर खड़ी कार से भिड़ी – महिला समेत दो की मौत

चूरू के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर ऊंटवालिया के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक और दो कारें आपस में टकरा गईं। पहले एक कार ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक उछलकर सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति और कार में सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार करीब छह लोग घायल हो गए।

सदर थाना अधिकारी बलवंत सिंह के अनुसार, बिसाऊ निवासी 45 वर्षीय बरकत अली खान अपनी बाइक से घंटेल की सरकारी स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 52 ऊंटवालिया के पास एक एसयूवी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एसयूवी भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। इस हादसे में बरकत अली खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीकर के रामनगर की 75 वर्षीय रेशम कंवर, जो कार में सवार थीं, इलाज के दौरान दम तोड़ गईं।

इस भीषण सड़क हादसे में कार और एसयूवी में सवार करीब छह लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सदर थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक बरकत अली खान चूरू के गांव घंटेल की सरकारी स्कूल में एलडीसी के पद पर कार्यरत थे। वह अपने गांव बिसाऊ से स्कूल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायलों को तुरंत राजकीय अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी