न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: 3 दिन में 32 लोगों की संदिग्ध मौत, मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब को बतायी वजह

होली के मौके पर बिहार के कई जिलों में पिछले तीन दिनों में 32 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई। मरने वालों में भागलपुर के 16, बांका के 12, मधेपुरा में तीन, नालंदा में एक व्यक्ति शामिल हैं। यही नहीं भागलपुर में 2, बांका में 6 और मधेपुरा में एक दर्जन लोग बीमार भी बताए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Mar 2022 9:01:42

बिहार: 3 दिन में 32 लोगों की संदिग्ध मौत, मृतक के परिजनों ने जहरीली शराब को बतायी वजह

होली के मौके पर बिहार के कई जिलों में पिछले तीन दिनों में 32 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई। मरने वालों में भागलपुर के 16, बांका के 12, मधेपुरा में तीन, नालंदा में एक व्यक्ति शामिल हैं। यही नहीं भागलपुर में 2, बांका में 6 और मधेपुरा में एक दर्जन लोग बीमार भी बताए जा रहे हैं। भागलपुर और बांका की अगर बात करें तो वहां एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी छीन गई है। लोगों का कहना है कि जहरीली शराब से ही इतने लोगों की मौत हुई है। कुछ मृतकों के परिजनों ने भी इस बात को स्वीकार किया है, हालांकि पुलिस और प्रशासन का कहना है कि ये सभी लोग बीमार थे जिसके चलते इनकी मौत हुई है। भागलपुर में लोगों ने जहरीली शराब से मौत का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर हंगामा किया है। बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार से अभी तक 11 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की बात सामने आई है। एक साथ इतनी मौतों को जहरीली शराब से जोड़कर देखा जा रहा है।

संजय मांझी के परिजनों की मानें तो बाहर से खाना खाकर लौटने के बाद संजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसी तरह रघुनंदन के परिजनों ने भी पेट में दर्द शिकायत के बाद अस्पताल ले जाने और फिर मौत हो जाने की बात कही। सबसे खास बात यह है कि अधिकारी जहरीली शराब से मौत की पुष्टि तक नहीं कर रहे हैं। बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता और उत्पाद अधीक्षक अरुण मिश्रा की मानें तो शराब से मौत की सूचना नहीं है।

भागलपुर में भी विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नाथनगर इलाके में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत की बात सामने आई है। इसके अलावा कई दूसरे लोग भी अभी बीमार हैं। परिजनों के अनुसार सभी ने होली के दिन शराब का सेवन किया था। विनोद राय नामक मृतक की पत्नी की मानें तो होली के दौरान उसके पति ने शराब पी थी। इस इलाके में 24 साल के छोटू साह का इलाज स्थानीय जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

मधेपुरा जिले में भी मुरलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिग्गी में बीते 3 दिनों में 4 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुक्रवार को दिग्गी में नागेंद्र सिंह के पुत्र पूराक सिंह की मौत हो गई, इसके अलावा शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नीरज निशांत सिंह बौआ की सहरसा में इलाज के दौरान मौत हो गई। यहीं पर इलाज के दौरान एक और युवक संजीव कुमार रामानी और एक दूसरे युवक की मौत हो गई। मृतकों में तीन एक ही गांव के बताए जाते है।

होली के मौके पर बिहार के विभिन्न जिलों में एक साथ हुई इतनी बड़ी संख्या में मौत को लेकर बिहार की सियासत भी गरमा गई है। विपक्षी पार्टियों राजद और कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। राजद एमएलसी रामबली चंद्रवंशी ने सरकार और शराब बंदी कानून में विफलता का आरोप लगाते हुए चल दलिया बैठक बुलाने की मांग की है। उधर कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि सरकार शराब बंदी कानून को लेकर हठधर्मिता पर उतारू है और जब तक स्तरीय बैठक सेवानिवृत्त अधिकारियों की बैठक और एनजीओ की बैठक बुलाकर इस मामले का सरकार समाधान नहीं हो जाएगी तब तक जहरीली शराब से होने वाली मौतों को रोक पाना मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप