न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में हड़कंप! आज की भारी गिरावट के 5 बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 1,414 अंकों की गिरावट के साथ 73,198 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 422 अंक गिरकर 22,122 पर आ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 5:20:28

शेयर बाजार में हड़कंप! आज की भारी गिरावट के 5 बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 1,414 अंकों की गिरावट के साथ 73,198 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 422 अंक गिरकर 22,122 पर आ गया। बाजार में यह गिरावट कई कारणों से आई, जिनमें आर्थिक मंदी की आशंका, कंपनियों के कमजोर नतीजे, अमेरिकी टैरिफ नीति, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर इंडेक्स का बढ़ना शामिल है। आइए जानते हैं, इस बड़ी गिरावट के पीछे के 5 प्रमुख कारण।

1. अमेरिकी टैरिफ नीति से बढ़ी अनिश्चितता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको से आने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है, जो 4 मार्च से प्रभावी होगा। इसके अलावा, चीन से आने वाले उत्पादों पर 10% ड्यूटी और यूरोपीय यूनियन के शिपमेंट पर 25% शुल्क लगाने का दोहराव किया गया है। इस फैसले से वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता बढ़ गई है, जिससे भारतीय बाजार पर भी असर पड़ा।

2. आईटी शेयरों में भारी गिरावट

अमेरिकी टेक कंपनियों, खासतौर पर एनवीडिया और अन्य "मैग्निफिसेंट सेवन" स्टॉक्स में बड़ी गिरावट के बाद भारतीय आईटी शेयरों पर भी दबाव देखा गया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.2% टूट गया, जबकि टेक महिंद्रा, विप्रो और एमफैसिस जैसी कंपनियों के शेयरों में 5% से 6.5% तक की गिरावट आई।

डॉलर इंडेक्स में उछाल

ट्रेड वॉर की बढ़ती चिंताओं के कारण अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है। डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को 107.36 के स्तर पर पहुंच गया, जो वैश्विक बाजारों के लिए नकारात्मक संकेत है। मजबूत डॉलर के चलते विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से अपनी पूंजी निकाल रहे हैं, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

NSDL डेटा के मुताबिक, 2025 में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार से शुद्ध रूप से 1,13,721 करोड़ रुपये की निकासी की है। फरवरी में ही अब तक 47,349 करोड़ रुपये के शेयर बिक चुके हैं। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 52,544 करोड़ रुपये की खरीदारी की है, लेकिन वे एफआईआई की बिकवाली की भरपाई करने में असमर्थ रहे हैं।

घरेलू निवेशक उच्च स्तरों पर फंसे

विशेषज्ञों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने उच्च स्तरों पर खरीदारी की थी, जिससे वे मौजूदा गिरावट में फंसे हुए हैं। जब तक बाजार में स्थिरता नहीं आती, तब तक डीआईआई आक्रामक खरीदारी से बच सकते हैं। इससे बाजार को स्थिरता मिलने में समय लग सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं