न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम

ईरान-इजरायल संघर्ष और मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारतीय रुपये की कमजोरी बढ़ी है। SBI ने RBI को रुपये को स्थिर करने के लिए 5 अहम कदम अपनाने की सलाह दी है, जिसमें विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग और तेल कंपनियों के लिए विशेष विंडो शामिल है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 31 Mar 2026 5:47:50

गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम

Rupee vs Dollar: ईरान-इजरायल संघर्ष और मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भारतीय रुपये को कमजोर कर दिया है। सोमवार को रुपया इतिहास में पहली बार डॉलर के मुकाबले 95 का ऑल टाइम लो टच कर गया, हालांकि कारोबारी सत्र के अंत में यह 94.70 प्रति डॉलर पर मजबूत होकर बंद हुआ। दिन भर रुपये में 165 पैसे का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस बीच, देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक महत्वपूर्ण इकोनॉमिक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में RBI को चेतावनी दी गई है कि अब सिर्फ बैठने का समय नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई करने का वक्त है।

1. 700 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग जरूरी

SBI ने कहा कि भारत के पास 700 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है, जो लगभग 10 महीने के आयात को आसानी से पूरा कर सकता है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि RBI को इस भंडार का उपयोग करके रुपये को गिरने से रोकना चाहिए। SBI का कहना है कि भविष्य के लिए पैसे बचाना जरूरी है, लेकिन मौजूदा समय में तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है।

2. तेल कंपनियों के लिए विशेष विंडो खोलें

भारत की तेल कंपनियां प्रतिदिन 250-300 मिलियन डॉलर खरीदती हैं। SBI ने सुझाव दिया कि RBI को इन कंपनियों के लिए एक अलग ‘स्पेशल विंडो’ खोलनी चाहिए। इससे तेल कंपनियों की डॉलर डिमांड आम बाजार से अलग होगी और रुपये पर दबाव कम होगा।

3. सट्टेबाजों पर अंकुश

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार सट्टेबाजों को डराने के लिए पर्याप्त है। यदि RBI बाजार में उतरकर डॉलर बेचना शुरू करता है, तो रुपये की अनावश्यक गिरावट तुरंत रोकी जा सकती है।

4. 100 मिलियन डॉलर की लिमिट पर पुनर्विचार

RBI ने बैंकों के लिए 100 मिलियन डॉलर की नेट ओपन पोजीशन (NOP) लिमिट तय की है। SBI का कहना है कि यह नियम पूरे बैंकिंग सेक्टर पर लागू करने की बजाय केवल ट्रेडिंग एक्टिविटी पर ही होना चाहिए। अन्यथा, विदेशी निवेशक (FPIs) पैसा निकालते समय बैंकों के लिए ऑपरेशनल मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

5. ऑफशोर मार्केट में बढ़ता तनाव

मिडिल ईस्ट संकट के कारण ऑफशोर मार्केट में रुपये की स्थिति और भी खराब नजर आ रही है। 1 साल के लिए प्रीमियम 3.43% से बढ़कर 4.19% हो गया है। SBI ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो बाजार में नकदी (Liquidity) की भारी कमी उत्पन्न हो सकती है।

वित्त वर्ष 2025-26 में रुपये की गिरावट

वित्त वर्ष 2025-26 रुपये के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये में 9.88% की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले 14 सालों की सबसे बड़ी कमजोरी है। इससे पहले साल 2011-12 में रुपया 12.4% कमजोर हुआ था। इस बार रुपये पर दबाव बढ़ने के मुख्य कारण रहे:

विदेशी फंड्स की लगातार निकासी
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें
वैश्विक स्तर पर डॉलर का मजबूती से बढ़ना
अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध

विशेषज्ञों का कहना है कि रुपये की कमजोरी केवल घरेलू कारणों से नहीं, बल्कि वैश्विक उथल-पुथल और नकदी की तंगी के कारण भी है। दिलचस्प बात यह है कि केवल भारतीय करेंसी ही नहीं, बल्कि अन्य एशियाई करेंसी भी डॉलर के सामने कमजोर हुई हैं।

जापानी येन में पिछले साल अप्रैल से अब तक 6% की गिरावट
फिलिपीन पीसो में 5.74% की गिरावट
दक्षिण कोरियाई वॉन में 2.88% की गिरावट

विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते RBI की ठोस कार्रवाई रुपये को स्थिर करने और बाजार में भरोसा बनाए रखने के लिए अत्यावश्यक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर