न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, टीम की ताकत और खिलाड़ी प्रदर्शन।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 31 Mar 2026 12:39:46

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 के पांचवें मुकाबले में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक टकराव लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीज़न की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक दिल्ली और लखनऊ के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दिल्ली ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ को 3 में जीत मिली है। विशेष रूप से आईपीएल 2025 में दोनों टीमों ने 2 बार आमने-सामने खेला था, और दोनों ही बार दिल्ली विजयी रही थी। इस सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स अपने दबदबे को कायम रखने की कोशिश करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन काफी संतुलित टीम के रूप में सामने आ रही है। टॉप ऑर्डर में केएल राहुल की अनुभवपूर्ण बल्लेबाजी टीम के लिए अहम साबित होगी। राहुल ने पिछले सीजन 13 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए थे। उनके साथी के तौर पर पृथ्वी शॉ को मौका मिलने की संभावना है।

अभिषेक पोरेल ने भी पिछले सीजन अपनी प्रभावशाली बल्लेबाजी से टीम को फायदा पहुँचाया था, उन्होंने 13 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे। करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से टीम को इस सीजन भी मध्यक्रम में मजबूती मिलने की उम्मीद है। मिलर की मौजूदगी मध्यक्रम को और संतुलित बनाएगी। फिनिशिंग की जिम्मेदारी समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा संभाल सकते हैं। वहीं, अक्षर पटले और विपराज निगम गेंद और बल्ले दोनों में अहम योगदान देने के लिए तैयार हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर इस सीजन भी बहुत मजबूत नजर आ रहा है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम टीम को शानदार शुरुआत दिला सकते हैं। वहीं, निकोलस पूरन अकेले किसी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म इस सीजन लखनऊ के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

हालांकि, लखनऊ का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। गेंदबाजी में टीम के पास मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे पेस अटैक हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दिग्वेश राठी संभालेंगे, जिनका प्रदर्शन पिछले सीजन भी काफी प्रभावशाली रहा था।

इस मुकाबले में दिल्ली का संतुलित मध्यक्रम और लखनऊ का आक्रामक टॉप ऑर्डर देखने लायक रहेगा। दोनों टीमों के फैंस इस टकराव के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत