न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर: एकादशी के अवसर पर 125 किलो चाँदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा श्याम

सीकर। 11 मार्च तक चलने वाला खाटू श्यामजी का फाल्गुन मेला का मुख्य आयोजन आज फाल्गुनी एकादशी, जिसे आंवला एकादशी के नाम से जाना जाता है, को हो रहा है। इस अवसर आज बाबा श्याम 125 किलो चांदी के रथ पर नगर भ्रमण करेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से बाबा के दर्शन को पहुंचे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 11:07:29

सीकर: एकादशी के अवसर पर 125 किलो चाँदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे बाबा श्याम

सीकर। 11 मार्च तक चलने वाला खाटू श्यामजी का फाल्गुन मेला का मुख्य आयोजन आज फाल्गुनी एकादशी, जिसे आंवला एकादशी के नाम से जाना जाता है, को हो रहा है। इस अवसर आज बाबा श्याम 125 किलो चांदी के रथ पर नगर भ्रमण करेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से बाबा के दर्शन को पहुंचे हैं।

चांदी के रथ पर सवार होकर निकलेंगे बाबा श्याम

फाल्गुन शुक्ल एकादशी के दिन श्याम दातार नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। जीपनुमा दो घोड़ों वाले रथ पर चांदी से बने गर्भ गृह में सवार होकर बाबा श्याम की सवारी सुबह मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ रवाना होगी। श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर से सवारी मुख्य बाजार, महिला श्याम कुण्ड, शनि मंदिर होते हुए अस्पताल चौराहे से होकर कबुतरियां चौक पर पहुंचेगी।

इसके पहले रविवार को 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। फिलहाल बाबा के फाल्गुनी लक्खी मेले में खाटू नगरी चारों ओर से आ रही पदयात्राओं की संगम स्थली बनी हुई है। फाल्गुनी मेले के दौरान खाटू की हर गली बाबा श्याम के रंग में रंगे भक्तों से अटी पड़ी है। हर कोई श्याम की दीवानगी में झूमता नाचता दरबार की ओर चला आ रहा है। रोजाना हाथों में श्याम का निशान और मन में आस्था लिए भक्त बाबा की एक झलक पाने को मंदिर पहुंच रहे हैं।

नोखा में बना 125 किलो चांदी का रथ

बाबा श्याम का रथ 125 किलो चांदी से बीकानेर के नोखा में बना है। नोखा के सिल्वर वर्क्स के रामगोपाल चांडक और सुनील राहड़ ने बताया कि 8 मजदूरों ने रोजाना काम करके इसे एक महीने में तैयार किया। उन्होंने बताया कि इसके दानदाता का नाम गुप्त रखा गया है। यह विशेष रथ बाबा श्याम की सवारी के लिए बनाया गया है, जो उनके भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। रथ नोखा से 7 मार्च को रवाना होकर 8 मार्च को खाटू श्याम पहुंच चुका है। रथ को धक्का नहीं लगाना पड़े, इसके लिए जीप की बॉडी पर इसे तैयार किया गया है।

चढ़ाए जाएंगे छप्पन भोग

श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह चौहान ने बताया कि एकादशी के दिन बाबा श्याम के विशेष श्रृंगार के साथ 56 भोग चढ़ाए जाएंगे। इस भोग को तैयार करने के लिए कारीगर अन्य प्रदेशों से बुलाए गए हैं। कारीगर बाबा के छप्पन भोग के लिए तीन दिनों से भोग की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके दशमी के दिन सलोने श्याम को गुलाब, मोगरा, गुलदाउदी आदि सुगंधित फूलों से लखदातार का दरबार महकता रहा। जबकि आज एकादशी पर बाबा श्याम का अब तक का सबसे विशेष श्रृंगार किया गया है। जिसमें देसी विदेशी फूलों के अलावा ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल किया गया है।

पदयात्रियों का जनसैलाब

बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। भक्तों के होंठों पर "श्याम नाम" की गूंज, आंखों में भक्ति के आंसू और तन-मन में हर्षोल्लास का संचार खाटूधाम में भक्ति का ऐसा महासंगम विरले ही देखने को मिलता है। हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से पदयात्रा कर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे हैं। भक्तजन रंग-बिरंगे निशान और ध्वजाएं लहराते हुए भजन-कीर्तन करते नजर आ रहे हैं। कई भक्त नंगे पांव, तो कुछ दंडवत करते हुए यात्रा पूरी कर रहे हैं। पैरों में छाले और थकान भी उनकी भक्ति को रोक नहीं पा रही।

sikar: on the occasion of ekadashi,baba shyam will tour the city on a chariot made of 125 kg silver

11 रंगों के निशान अर्पित

श्रद्धालु बाबा श्याम को केसरिया, सफेद, सुनहरा, लाल, पीला, नीला, आसमानी, हरा और गुलाबी सहित 11 अलग-अलग रंगों के निशान अर्पित कर रहे हैं। भक्त खुद भी श्याम प्रेम में रंगे नजर आ रहे हैं। सिर पर श्याम लिखा दुपट्टा और साफा बांधे श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन हैं। श्याम प्रेम में डूबे भक्तों को अपनी भूख-प्यास की भी सुध नहीं है। पूरा दिन बाबा के दर्शन और भजनों में लीन श्रद्धालु खुशी से झूम रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर रखी है। पुलिस के साथ ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से निगरानी रखी जा रही है। लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के चरणों में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। नगर में चारों ओर भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी