Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : 11 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

एक नाबालिक छात्रा के साथ सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद सोशल मीडिया पर विडियो वायरल कर दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 7:38:36

उत्तरप्रदेश : 11 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां हैवानियत का नया चेहरा देखने को मिला। यहां एक नाबालिक छात्रा के साथ सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद सोशल मीडिया पर विडियो वायरल कर दिया गया। घटना के 10 दिन के बाद परिजनों ने सोमवार रात में तहरीर दी। पुलिस ने सातों आरोपियों पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। इस संबंध में एसओ संजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
यहां विशुनपुरा थाना क्षेत्र एक गांव में करीब दस दिन पूर्व शाम को एक 11 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही सात युवकों ने चाकू दिखाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद दुष्कर्म करने वाले युवाओं ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए विशुनपुरा पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है। उधर, सोमवार की रात पीड़िता के पिता ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कक्षा पांच में पढ़ने वाली विशुनपुरा थाना क्षेत्र की 11 वर्षीय छात्रा बीते 30 मई की देर शाम शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के सात युवक उसके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने के बाद सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के परिजन रिश्तेदारी में गए थे। चार दिन बाद घर पहुंचे तो लड़की ने आपबीती बताई। उसके परिजन घटना से चिंतित थे। इस दौरान आरोपियों में से किसी ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसको विशुनपुरा एसओ संजय कुमार ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई में जुटे थे। सोमवार की रात लड़की के पिता थाने पहुंचकर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका