न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार NDA में तय हुआ सीटों का फार्मूला, चिराग पासवान को हाजीपुर सहित 4 सीटें

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार नीतीश कुमार की जेडीयू को 16, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को हाजीपुर समेत चार सीटें देने की बात सामने आ रही है। इस बीच दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Mar 2024 7:26:30

बिहार NDA में तय हुआ सीटों का फार्मूला, चिराग पासवान को हाजीपुर सहित 4 सीटें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार नीतीश कुमार की जेडीयू को 16, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को हाजीपुर समेत चार सीटें देने की बात सामने आ रही है। इस बीच दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। पासवान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने मेरी सभी चिंताओं का समाधान किया है। मैं संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल पर फैसला हो गया है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। अपने चाचा पशुपति पारस के नेतृत्व वाले लोजपा गुट के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि यह मेरी चिंता का विषय नहीं है। इससे पहले चिराग पासवान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है।

एक तरफ भाजपा ने सीट शेयरिंग फाइनल कर ली है तो वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को उससे बाहर रखा है। अभी तक इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि चिराग को जगह देने के लिए चाचा पशुपति को किनारे कर दिया गया है। इसके ऊपर एक भी सीट ना देना भी कई तरह के संकेत दे रहा है।

बताया जा रहा है कि भाजपा ने पशुपति पारस को खुश करने के लिए राज्यपाल बनाने का प्रस्ताव दिया है। अब पशुपति पारस इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, सब कुछ इसी पर निर्भर करता है। वैसे सक्रिय राजनीति से अलग होकर राज्यपाल का पद वे संभालना चाहेंगे या नहीं, ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा ने सीट शेयरिंग में इस बार चिराग पासवान को ज्यादा तवज्जो देने का काम किया है। उन्हें चार सीटें देकर काफी कुछ स्पष्ट कर दिया गया है।

ज्ञातव्य है कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने ही नीतीश की जेडीयू को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया था। कई सीटों पर नीतीश की पार्टी का वोट काटा गया था और उसी वजह से सीटों के मामले में जेडीयू काफी पिछड़ गई थी। अब उन्हीं चिराग पासवान पर भाजपा ने ज्यादा भरोसा जताया है, हाजीपुर सीट तक उन्हें देने की बात हो गई है। ये वही सीट है जिसे लेकर सबसे ज्यादा सियासी ड्रामा चल रहा था।

सूत्रों की मानें तो भाजपा की ओर से चिराग पासवान को हाजीपुर सीट समेत 4 सीट देने की बात सामने आ रही है। चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को एक सीट देने की भी बात सामने आ रही है। हालांकि पारस हाजीपुर सीट को लेकर अड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा की ओर से पशुपति पारस को समस्तीपुर सीट देने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा सूत्रों ने बताया है कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट देने पर सहमति बनी है।

इंडिया गठबंधन की सीटों पर हो रही है चर्चा

वहीं दूसरी ओर बिहार में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक हुई। बैठक में दोनों पार्टियों की तरफ से सीट बंटवारे सहित कई अहम चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। आरजेडी सूत्रों ने बताया कि बैठक में आरजेडी ने कांग्रेस को उनके दावे वाली सीटों पर प्रत्याशी तथा दावे के आधार की जानकारी मांगी। साथ ही, प्रत्याशी की सामाजिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि, उस क्षेत्र की सामाजिक स्थिति तथा चुनाव जीतने की क्षमता को लेकर बैठक में चर्चा की गई। वहीं कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बैठक में सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए जल्द दोबारा बैठक होगी। बैठक में कांग्रेस ने करीब 15 सीट पर अपनी दावेदारी जताई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप