न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और सूची, बसपा से निकाले राम शिरोमणि वर्मा को दिया श्रावस्ती से टिकट

बहुजन समाज पार्टी ने कुछ समय पूर्व ही सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। वह श्रावस्ती से सांसद थे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 3:09:06

समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और सूची, बसपा से निकाले राम शिरोमणि वर्मा को दिया श्रावस्ती से टिकट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 7 लोकसभा और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। रविवार को सपा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर 7 उम्मीदवारों की लिस्ट शेयर की। इसके अनुसार फूलपुर से अमरनाथ मौर्य, श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से भीष्म शंकर तिवारी, संतकबीर नगर से लश्र्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रामशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है। घोषित किए गए उम्मीदवारों में श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा पहले बहुजन समाज पार्टी में शामिल थे, जिन्हे मायावती ने पार्टी से बाहर निकाल दिया था।

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी ने कुछ समय पूर्व ही सांसद राम शिरोमणि वर्मा को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। वह श्रावस्ती से सांसद थे। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के लिए कार्रवाई की गई थी। पार्टी की तरफ से एक बयान में भी कहा गया था कि वर्मा किस तरह पार्टी विरोधी कामों में लगे थे। बसपा की तरफ से उन पर अनुशासनहीनता में शामिल रहने का आरोप लगाया गया था।

बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष लाल चंद कोरी ने उनके निष्कासन पर कहा था, कि उन्हें कई बार चेतावनी दी गई लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। इसे ध्यान में रखते हुए और पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए श्रावस्ती सांसद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

वहीं, शुक्रवार को सपा ने कौशाम्बी से बसपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

सपा ने इन नेताओं को दिया टिकट

समाजवादी पार्टी ने संभल से शफीकुर रहमान बर्क के पोते जियाउर्रमान बर्क, बागपत से मनोज चौधरी, नोएडा से डॉ. महेंद्र नागर, पीलीभीत से भगत सरन गंगवार, घोसी से राजीव राय, मिर्जापुर से राजेंद्र सिंह बिंद, बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मीक, लालगंज से दरोगा सरोज को टिकट दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल