न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन पायलट का जन्मदिन बनेगा शक्ति प्रदर्शन का जरिया, 6 सितंबर को समर्थक बनाएंगे 10 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी राजस्थान की राजनीति चर्चा में हैं। इस बीच सचिन पायलट का जन्मदिन शक्ति प्रदर्शन का जरिया बन रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Sep 2021 10:06:34

सचिन पायलट का जन्मदिन बनेगा शक्ति प्रदर्शन का जरिया, 6 सितंबर को समर्थक बनाएंगे 10 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड

राजस्थान की राजनीति से सभी वाकिफ हैं जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं चल रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी राजस्थान की राजनीति चर्चा में हैं। इस बीच सचिन पायलट का जन्मदिन शक्ति प्रदर्शन का जरिया बन रहा हैं। 7 सितंबर को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का जन्मदिन हैं जिसे लेकर समर्थक 6 सितंबर को 10 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ​हर विधानसभा क्षेत्र में 5,000 पौधे लगाने का टारगेट है। पूरे प्रदेश में 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पायलट समर्थक प्रदेश भर में शक्ति दिखाकर नया सियासी नरेटिव बनाना चाहते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के स्थानीय स्तर के अभियानों के जरिए लोग जुड़ते हैं, जिसने भी पौधा लगाया है, उसका एक इमोशनल जुड़ाव होगा। सचिन पायलट की टीम यही चाहती है।

सचिन पायलट अब लगातार फील्ड में दौरे करने की तैयारी में हैं। जन्मदिन के बाद पायलट नहरी क्षेत्र के जिलों का दौरा करेंगें। श्रीगंगानगर जिले के दौरे से इसकी शुरुआत होगी। पायलट अब लगातार फील्ड के दौरे करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। पायलट के रणनीतिकारों ने उनके दौरों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जन्मदिन पर पायलट जयपुर में दिनभर समर्थकों से मुलाकात करेंगे। समर्थकों ने पौधरोपण के लिए अभी से ग्राउंड पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पोस्टर-बैनर भी तैयार कर लिए हैं। कई पोस्टर्स का सचिन पायलट विमोचन कर चुके हैं।

पायलट ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री के गृह जिले जोधपुर का दौरा किया था। उस दौरान सीएम के गृह क्षेत्र में उनके समर्थकों ने जिस अंदाज में स्वागत किया, उसके भी सियासी मायने हैं। जोधपुर-बाड़मेर के बाद अलवर और दौसा के दौरे में भी पायलट का स्वागत करने समर्थकों की भीड़ दिखाई दी। इन दौरों को पायलट के क्षेत्रवार शक्ति प्रदर्शन से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट