न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSSB करवाएगा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 17 से 21 जनवरी को परीक्षा, पदों की संख्या घोषित नहीं

भजनलाल सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को सौंपी है। इसके साथ ही परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है, लेकिन कितनों पदों पर यह भर्ती होगी इसकी अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Mar 2025 4:17:04

RSSB करवाएगा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 17 से 21 जनवरी को परीक्षा, पदों की संख्या घोषित नहीं

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार पिछले सवा साल से ज्यादा समय से शिक्षकों की भर्ती को लेकर बात करती आ रही है। शिक्षकों की भर्ती की बातों के बीच ही राज्य सरकार ने हाल ही राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। अब राज्य सरकार ने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का ऐलान किया है। भजनलाल सरकार ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को सौंपी है। इसके साथ ही परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है, लेकिन कितनों पदों पर यह भर्ती होगी इसकी अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

परीक्षा कराने का जिम्मा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को दिया गया। लम्बे इंतजार के बाद राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती होगी। राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मुख्य परीक्षा की डेट और प्रस्तावित रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी। इससे बेरोजगार अभ्यर्थियों में उत्साह है। भर्ती परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच होगी। परिणाम 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में रीट पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही बैठ सकेंगे. हालांकि अभी भर्ती पदों की संख्या सामने नहीं आ पाई है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोकराज ने बताया कि थर्ड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने तृतीय श्रेणी अध्यापक (लेवल 1 और 2) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को शामिल करते हुए वर्ष 2025-26 में होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया।

इसके अनुसार अगले साल 17 से 21 जनवरी 2026 को मुख्य परीक्षा होगी। इसके जरिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापकों की भर्ती होगी। शिक्षा विभाग से अब तक रिक्त पदों की किसी भी तरह की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। गौरतलब है कि बीते माह रीट का राजस्थान में 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजन हुआ। इसमें लेवल-1 में 88.02% और दो पारियों में हुई लेवल 2 की पहली पारी में 90.64% जबकि दूसरी पारी में 88.55% उपस्थित रही। पात्रता परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी