न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSSB: भर्ती परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन को लेकर किए बदलाव, आधार कार्ड से करना होगा लिंक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी भर्ती परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन, ऑनलाइन आवेदन को लेकर विभिन्न बदलाव किए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 6:18:54

RSSB: भर्ती परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन को लेकर किए बदलाव, आधार कार्ड से करना होगा लिंक

अजमेर/जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी भर्ती परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन, ऑनलाइन आवेदन को लेकर विभिन्न बदलाव किए हैं। बोर्ड की ओर से कराई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में हर अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा। अब परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमैट्रिक, आइरिस स्कैन, फेस स्कैन के साथ आधार ऑथेंटिकेशन भी किया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव डॉ भागचंद बधाल ने बताया कि बोर्ड जिन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाएगा, उनमें एडिटिंग सुविधा दो बार मिलेगी। ऑनलाईन आवेदन भरने के दौरान और परीक्षा से लगभग एक माह पहले सात दिन में एडिटिंग की जा सकेगी। एडिटिंग के समय वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) में दर्ज सूचनाएं नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि में संशोधन की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों की ओर से एडिटिंग की तय निर्धारित अवधि में जो भी बदलाव किया जाएगा, उसका सॉफ्ट डेटा बोर्ड के पास फॉर्म के साथ उपलब्ध रहेगा। संदेह होने पर जांच कर अभ्यर्थी का कैंडिडेचर किसी भी स्तर पर निरस्त किया जा सकेगा।

आगामी परीक्षाओं में होंगे ये बदलाव

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद किसी भी कारण से कोई अभ्यर्थी फॉर्म विड्रॉल करना चाहेगा तो परीक्षा से लगभग एक माह पहले तीन दिन दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन के समय शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के दस्तावेज अपलोड करने जरूरी होंगे। आवेदक वांछित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर चुका है तो अंतिम वर्ष की अंकतालिका, डिग्री, डिप्लोमा के प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में प्रविष्ट हो रहा है तो पिछले वर्ष की अंकतालिका अपलोड करनी होगी। संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया है तो प्रवेश फीस की रसीद, अभी प्रवेश भी नहीं लिया है तो इस संबंध में नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र अपलोड करना होगा कि वो परीक्षा तिथि से पहले पात्रता हासिल कर लेगा। अभ्यर्थी की ओर से अपलोड दस्तावेजों में कोई प्रविष्टी अस्पष्ट या पढ़ने योग्य नहीं हुई तो पात्रता निरस्त की जा सकेगी या अभ्यर्थी को साक्ष्य छुपाने का दोषी माना जा सकता है।

अभ्यर्थी की ओर से भरे ऑनलाइन आवेदन या प्रवेश पत्र में प्रविष्टियों की सूचना आवेदन में अंकित ई-मेल,व्हाट्सएप नंबर पर भेजी जाएगी। अभ्यर्थी अपने आवेदन में अंकित समस्त प्रविष्टियों की जांच कर निर्धारित अवधि में ही संशोधन कर सकेगा। परीक्षा के बाद प्रार्थना पत्र नहीं लिए जाएंगे।

बोर्ड की ओर स्व परीक्षा के बाद आवेदन फॉर्म में संशोधन नहीं करने दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन के बाद बोर्ड की आगामी परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों से भी नियमानुसार पैनल्टी का प्रावधान किया है। इस बारे में विस्तृत सूचना अलग से दी जाएगी।

परीक्षा केन्द्रों पर बायोमैट्रिक, फेस स्कैनिंग, सीसीटीवी कैमरा से परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों पर निगरानी रखी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग के समय संबंधित विभाग को उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विभाग की बोर्ड से आवश्यकतानुसार अभ्यर्थी का सत्यापन और जांच की जा सकेगी।

बोर्ड की आगामी परीक्षाओं में हर अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बायोमैट्रिक, आइरिस स्कैन, फेस स्कैन के साथ आधार ऑथेंटिकेशन किया जाएगा।

अभ्यर्थी को आधार कार्ड में संशोधन कराना है तो पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराकर ही आवेदन करें अन्यथा आगामी परीक्षाओं में आवेदन नहीं कर पाएंगे। जिन परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन का आधार से लिंक अनिवार्य किया जाएगा, उनमें प्रवेश आधार कार्ड के प्रमाणीकरण के बाद ही दिया जाएगा।

बोर्ड की आगामी परीक्षाओं में प्रवेश पत्र पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के समय अपलोड लाइव फोटो और आवेदन पत्र में अपलोड लाइव फोटो प्रिंट रहेगी। दोनों फोटो का अभ्यर्थी के चेहरे से मिलान होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

अभ्यर्थी होरिजेंटल कैटेगरी जैसे पीएच,स्पोर्ट्स में आवेदन करता है तो केवल उसी कैटेगरी में ही माना जाएगा। स्वयं की भरी कैटेगरी में अपात्र मिला तो मूल कैटगरी जैसे जरनल,एसटी,ओबीसी,एमबीसी, ईडब्ल्यूएस में प्रमाण पत्र की संबंधित विभाग की जांच के बाद ही पात्र माना जाएगा।

कोई अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के समय ऐसे कोई डॉक्यूमेंट पेश करता है जो ऑनलाइन आवेदन के अपलोड दस्तावेज और जानकारी से मिसमैच है या भिन्नता मिली तो ऐसे अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया जाएगा। नियमानुसार डिबार की प्रक्रिया की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ