न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB Ntpc Student Protest: AISA ने आज बुलाया बिहार बंद, राजनीतिक पार्टियों का मिला समर्थन

शुक्रवार सुबह हाजीपुर में गांधी सेतु पर आरजेडी एमएलए मुकेश रौशन ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनके साथ समर्थक और छात्र भी मौजूद रहे। प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक से व्यस्त रहने वाला गांधी सेतु पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 9:03:43

RRB Ntpc Student Protest: AISA ने आज बुलाया बिहार बंद, राजनीतिक पार्टियों का मिला समर्थन

बिहार में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी एग्जाम (NTPC) एग्जाम को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में कई छात्र और युवा संगठनों ने शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। इसे आरजेडी, जन अधिकार पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार सुबह हाजीपुर में गांधी सेतु पर आरजेडी एमएलए मुकेश रौशन ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनके साथ समर्थक और छात्र भी मौजूद रहे। प्रदर्शन की वजह से ट्रैफिक से व्यस्त रहने वाला गांधी सेतु पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

आरजेडी के महुआ से विधायक डॉ मुकेश रौशन ने भी अपने समर्थकों के साथ रामाशीष चौक पर 'बिहार बंद' के तहत प्रदर्शन किया। इसके अलावा संगठनों ने केंद्रीय रेल मंत्रालय की तरफ से गठित समिति को भी ‘धोखेबाजी’ करार दिया है। राज्य में छात्रों ने चरण 1 की परीक्षा परिणामों में कथित गड़बड़ी के विरोध में मंगलवार को बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था।

खान सर की विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील

छात्र RRB NTPC CBT 2 और Group D CBT 1 परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि शिक्षकों पर FIR वापस ली जाए। इन सबके बीच खान सर ने वीडियो जारी कर छात्रों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को सरकार के सामने रखा गया है। खान सर ने कहा, '28 जनवरी को किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लीजिए, ये आपके लिए गलत साबित हो जाएगा। अभी वीडियो आया बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का। उन्होंने कहा, मैंने रेलमंत्री से बात की, वो स्टूडेंट्स की मांग पर सहमत हैं।'

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, AISA के महासचिव और विधायक संदीप सौरव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय की तरफ से गठित की गई समिति मामले को उत्तर प्रदेश में चुनाव तक टालने के लिए की गई ‘साजिश’ है। उन्होंने बताया, 'उम्मीदवारों की तरफ से उठाए गए सवालों में कोई संदेह नहीं है। गंभीर बेरोजगारी का सामना कर रहे युवा छात्रों की तरफ से यह विशाल आंदोलन यूपी में चुनाव के समय उठा है। इसके दबाव में सरकार और रेलवे का प्रस्ताव आया और मामले को चुनाव तक टालने के लिए साजिश की गई।'

देर रात से ही छात्र प्रदर्शन कर रहे

बिहार में बंद के दौरान देर रात से ही छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने पटना में NH 31 पर प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां जाम लग गया। छात्रों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। उधर, बिहार में बंद का असर यूपी तक देखने को मिल रहा है। यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

रेलवे की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि छात्रों की मांगों को सुना जाएगा और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए कमेटी बनाई है। लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हैं। छात्र संगठनों ने बिहार बंद बुलाया है। बिहार में पिछले तीन दिन से जिस तरह आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि आज का दिन भी हंगामे भरा हो सकता है। हालांकि, बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है।

अलर्ट मोड़ पर पुलिस

RRB-NTPC नतीजों में कथित गड़बड़ी के खिलाफ जारी छात्रों के विरोध के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2500 पुलिसकर्मियों और 100 से ज्यादा दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा अधिकारियों को सुरक्षा का जायजा लेने के कहा गया है। इसके अलावा जीआरपी भी सतर्क है।

सुशील मोदी बोले- रेलवे मंत्री ने दिया भरोसा

बता दे, इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमारी बात रेल मंत्री से हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि RRB NTPC-1 की परीक्षा में और साढ़े तीन लाख छात्रों को सफल घोषित किया जायेगा और ग्रुप डी की एक ही परीक्षा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप