न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

VIDEO: मीसा भारती की नामांकन सभा में आरजेडी नेता को तेज प्रताप यादव ने मंच पर धक्का मारकर गिराया

नामांकन करने के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। सभा के दौरान मीसा भारती के भाई तेज प्रताप यादव ने अपना आपा खो दिया और मंच पर मौजूद एक राजद नेता को धक्का देकर गिरा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 May 2024 6:00:47

VIDEO: मीसा भारती की नामांकन सभा में आरजेडी नेता को तेज प्रताप यादव ने मंच पर धक्का मारकर गिराया

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथ चरण के तहत बिहार की पांच सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को मतदान हो रहा है। इस बीच राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

दरअसल, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। सभा के दौरान मीसा भारती के भाई तेज प्रताप यादव ने अपना आपा खो दिया और मंच पर मौजूद एक राजद नेता को धक्का देकर गिरा दिया। हालांकि मीसा भारती ने तुरंत तेज प्रताप का हाथ थाम लिया। किसी ने पूरी घटना का वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कि अब बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच से मीसा भारती लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। इसी बीच तेज प्रताप पार्टी के एक कार्यकर्ता को धक्का देते हैं। धक्का देने का दृश्य देख कर मीसा भारती अवाक रह गईं। इसके बाद तेज प्रताप यादव दोबारा से उस कार्यकर्ता से जा भिड़े। इसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं ने पूरे मामले को शांत करवाया।

पाटलिपुत्र लोकसभा सीट भी बिहार की हाईप्रोफाइल सीट है। इस पर लालू यादव की बेटी और आरजेडी की राज्यसभा सांसद मीसा भारती महागठबंधन की उम्मीदवार हैं। यह तीसरा मौका है जब रामकृपाल यादव और मीसा भारती इस सीट पर आमने-सामने हैं। इससे पहले दो बार रामकृपाल यादव जीत दर्ज कर चुके हैं और उन्हें तीसरी बार संसद पहुंचने का पूरा भरोसा है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में रामकृपाल यादव को 39.16 फीसदी वोट मिले थे, जबकि आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती को 35.04 फीसदी वोट मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप