Reliance AGM : नीता अंबानी ने कहा - कोरोना के 10 में से 1 मरीज को रिलायंस इंडस्ट्रीज में बनी ऑक्सीजन मुफ्त मिली

By: Pinki Thu, 24 June 2021 3:57:27

Reliance AGM : नीता अंबानी ने कहा - कोरोना के 10 में से 1 मरीज को रिलायंस इंडस्ट्रीज में बनी ऑक्सीजन मुफ्त मिली

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन और देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की गुरुवार को 44वीं सालाना आम बैठक को नीता अंबानी ने संबोधित किया। नीता ने रिलायंस फाउंडेशन द्वारा कोरोना काल में किए गए कामों का उल्लेख किया। नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस ग्रुप ने 4.5 करोड़ भारतीयों की कोविड महामारी के दौरान मदद की। रिलायंस फाउंडेशन ने कोरोना के खिलाफ 5 मिशन (मिशन ऑक्सीजन, मिशन कोविड इंफ्रा, मिशन अन्न सेवा, मिशन एम्प्लॉयी केयर और मिशन वैक्सीन सुरक्षा) पर काम किया। एजीएम में नीता अंबानी ने शेयर होल्डर्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल नवी मुंबई में जियो इंस्टीट्यूट शुरू होगा।

रिलायंस ने 100 ऑक्सीजन टैंकर्स का प्रोडक्शन किया

नीता अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी गुजरात की जामनगर रिफाइनरी ने विश्व स्तर के मेडिकल ग्रेड लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन किया। रिलायंस ने 100 ऑक्सीजन टैंकर्स का प्रोडक्शन किया। यह भारत और विदेशों में हुआ। हमने 250 बिस्तरों वाले कोविड सेंटर को नई मुंबई में पिछले साल स्थापित किया। कोरोना के दौरान रोजाना 1100 MT से ज्यादा मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन किया। अभी रिलायंस देश में एक ही स्थान पर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन बनाने वाली कंपनियों में से एक है। देश के हर 10 में से 1 कोरोना मरीज को रिलायंस इंडस्ट्रीज में बनी ऑक्सीजन मिल रही है। ये ऑक्सीजन उन्हें मुफ्त दे रहे हैं।

नीता ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए मजबूत कोविड केयर इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। हमने अपने मिशन COVID Infra से इसे हासिल करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जब कोविड का सेकेंड वेव आया तो हमने एडिशनल 875 बेड स्थापित किया। पूरे देश में हमने कोविड केयर के लिए 2000 बेड की इंतजाम किया जो पूरी तरह से ऑक्सीजन सप्लाई से युक्त थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से इस जंग में पूरी मेडिकल बिरादरी रियल हीरो है। उन्होंने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर लोगों की जान बचाई।

नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन ने मिशन वैक्सीन सुरक्षा भी शुरू किया है। इसके तहत ना सिर्फ रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवारों, बल्कि पार्टनर कंपनियों और उनके कर्मचारियों, रिटायर्ड कर्मचारियों का भी वैक्सीनेशन मुफ्त कराया गया। उन्होंने कहा कि हमने रोजाना 15,000 कोरोना टेस्टिंग क्षमता तैयार की है। अंबानी ने कहा कि हमारा रिलायंस परिवार हमें हौसला देता है औऱ ये विशाल परिवार हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

नीता अंबानी ने Mission Anna Seva का जिक्र करते हुए कहा कि लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में हमने इस मिशन को शुरू किया ताकि जरूरतमंद लोगों को खाना मिल सके और उन्हें भूखे नहीं सोना पड़े। इंसानों के साथ हमने यह सुनिश्चित किया कि कोई आवारा जानवर और मवेशी भी भूखा नहीं रहे। आज यह दुनिया में किसी भी कॉर्पोरेट द्वारा चलाया जाने वाला सबसे बड़ा फूड प्रोग्राम है। हमने अब तक 7।5 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया है।

नीता अंबानी ने कहा कि इस साल के महिला दिवस पर हमने डिजिटल प्लेटफॉर्म महिलाओं के लिए शुरू किया जिसे हर सर्कल नाम दिया गया। यह एक इंटरैक्टिव और सामाजिक डिजिटल मूवमेंट है। रिलायंस फाउंडेशन ने USAID के साथ वूमेन कनेक्ट इंडिया चैलेंज को भी इस साल लॉन्च किया। रिलायंस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी कर्मचारी की सैलरी, बोनस कोरोना के दौरान नहीं काटी गई।

ये भी पढ़े :

# महिला ATM से निकालने गई 20 डॉलर तो खाते में मिले 7417 करोड़ रूपये

# लवली कपल… शिल्पा और राज ने पानी के बीच जहाज पर लिया टाइटैनिक सा मजा! देखें वीडियो

# MP में बढ़ने लगा खतरा! उज्जैन के बाद अशोकनगर में शख्स की कोरोना के डेल्टा+ वैरिएंट से हुई मौत

# कोहली बोले, कुछ खिलाड़ी नहीं दिखा रहे हैं रन बनाने का जज्बा, दिए टीम में बदलाव के संकेत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com